अब जमेगा रंग! Haiwaan में हुई इस साउथ सुपरस्टार की एंट्री, Akshay Kumar और Sef Ali Khan पर पड़ेंगे भारी?
नई दिल्ली। 18 साल बाद अक्षय कुमार और सैफ अली खान फिर से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं। उनकी आगामी फिल्म हैवान आ रही है जिसका निर्देशन दिग्गज फिल्ममेकर प्रियदर्शन कर रहे हैं। इसी साल से फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो गई है। पिछले महीने अक्षय कुमार ने एक वीडियो के जरिए फैंस को बताया था कि उन्होंने और सैफ अली खान ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है और सेट से अपना वीडियो भी शेयर किया था। अब फिल्म से जुड़ा एक नया अपडेट सामने आया है जिसके मुताबिक, इस मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म में साउथ के एक सुपरस्टार की भी एंट्री हुई है।यह विडियो भी देखेंहैवान में मोहनलाल की एंट्रीइसका खुलासा खुद हैवान के निर्देशक प्रियदर्शन (Priyadarshan) ने किया है। फिल्म में साउथ के जो सुपरस्टार कास्ट हुए हैं, वो हैं अभिनेता मोहनलाल (Mohanlal)। हाल ही में अनाउंस हुआ है कि इस साल मोहनलाल को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड (Dadasaheb Phalke Award) से सम्मानित किया जाएगा और अब प्रियदर्शन ने फिल्म में उनकी एंट्री को लेकर बयान दिया है। फिल्म में उनका रोल अहम होगा।मोहनलाल की कास्टिंग पर बोले डायरेक्टरपिंकविला के साथ बातचीत में प्रियदर्शन ने मोहनलाल की कास्टिंग के बारे में कहा, “अगर आप मुझसे हैवान के बारे में पूछ रहे हैं तो मोहनलाल उस फिल्म में हैं लेकिन, वह कौन सा किरदार निभाते हैं, यह मैं अभी नहीं बताना चाहता। देखिए जब भी मैं कोई फिल्म बनाता हूं तो मुझे कहानी पसंद आती है। मैं कभी भी कलाकारों के बारे में नहीं सोचता। “सबसे पहले स्क्रिप्ट होती है। उसके बाद कलाकार आते हैं।”
