अमिताभ बच्चन को KBC 16 के सेट से लौटते ही सताई चिंता, ब्लॉग में लिखा-‘… हेल्पलेस महूसस कर रहा हूं’
बच्चन फैमिली में पिछले कई दिनों से कथित तौर पर कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है. ऐश्वर्या राय और बच्चन फैमिली के बीच दरार और टकराव की खबरें आ रही हैं. इन सबके बीच अमिताभ बच्चन ने एक ब्लॉग लिखा है.
मुंबई. बच्चन फैमिली पिछले कुछ दिनों से चर्चा में बनी हुई है. कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ऐश्वर्या राय और बच्चन फैमिली के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है. ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन का तलाक होने वाला है. हालांकि इस पर न तो ऐश्वर्या और न ही बच्चन फैमिली के किसी सदस्य ने कोई प्रतिक्रिया दी है. इन सबके बीच अमिताभ ने अपने नए ब्लॉग में बताया है कि वह हेल्पलेस यानी असहाय महसूस कर रहे हैं. इस ब्लॉग में उन्होंने ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ में आने वाले कंटेस्टेट्स के संघर्षों का जिक्र किया.
अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में बताया कि वह ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सेट से लौटे हैं. वे हॉट सीट पर बैठने वाले कंटेस्टेंट्स की कुछ दिल छू लेने वाली कहानियां देख रहे थे. उन्होंने लिखा कि तमाम कठिनाइयों और संघर्षों के बावजूद कंटेस्टेंट्स हमेशा मुस्कुराहट के साथ हॉटसीट पर बैठते हैं.
अमिताभ बच्चन ने लिखा, “गेम में कुछ नए और दिलचस्प बदलाव हुए हैं. इसका क्या प्रभाव पड़ेगा और क्या सीख मिलेगी? लेकिन सबसे बढ़कर वे फीलिंग्स हैं, जो हम सभी पर हावी हो जाती हैं जब हमारे सामने कंटेस्टेंट का रिजल्ट उसकी कहानी बयां करता है… वे किस कठिन परिस्थितियों में रहते हैं और वे बरसों से कष्ट झेलते हैं… और अचानक वे खुद को हॉट सीप पर पाते हैं और वे उस पल में कितने खुश हो जाते हैं…”
इसलिए असहाय महसूस करते हैं अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन ने आगे लिखा, “यह बहुत ही मार्मिक है और इन पुरुषों और महिलाओं के जीवन की स्थिति को देखकर खुद को बहुत असहाय महसूस करता हूं. वे लाखों लोगों के सामने आते हैं, उनके संघर्षों को देखते हैं… लेकिन इनकी सबसे प्यारी मुस्कान हमें पिघला देती है… पिछले कुछ दिनों से प्रतियोगी और उनकी लाइफ से जुड़ी बातें आ रही हैं, जो सबसे ज्यादा भावुक और मार्मिक हैं..”
‘लोगों को कठिन जीवन से दूर करने का प्रयास करते हैं’: अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन ने आगे लिखा, “और हम उनके व्यवहार और बातों से हैरानी में बैठे रहते हैं… और उनकी जरूरतों के लिए मदद को हाथ बढ़ाने और उनके कठिन जीवन को दूर करने का प्रयास करते हैं…” अमिताभ ने इसके अलावा, उन्होंने शो में शामिल होने वाले ऐसे आदमी, महिलाए और यंग लड़के-लड़कियों को साहस देने की प्रार्थना की.
स्रोतः न्यूज 18
