March 24, 2026
इंडिगो में सफर करने वाली महिला को अब मनपसंद सीट चुनने की सुविधा, जान लीजिए यह क्या है
वुमन

इंडिगो में सफर करने वाली महिला को अब मनपसंद सीट चुनने की सुविधा, जान लीजिए यह क्या है

May 29, 2024

फ्लाइट संख्या के हिसाब से देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो (IndiGo) ने महिलाओं के लिए एक विशेष सुविधा की शुरुआत की है। यह सुविधा है वेब चेक इन (IndiGo Web Check In) के समय सीट के सेलेक्शन का। जब महिला यात्री अपना सीट सेलेक्ट करेंगी तो उन्हें पहले से किसी महिला द्वारा सेलेक्ट की हुई सीट दिखेगी। इससे अकेली यात्रा करने वाली महिला को सुविधा होगी।

नई दिल्ली: इंडिगो में महिला यात्रियों के लिए एक विशेष सुविधा की घोषणा की है। अब इंडिगो की फ्लाइट में सीट बुक कराने वाली महिलाएं वेब चेक-इन के समय यह देख सकेंगी कि महिलाओं द्वारा कौन सी सीटें पहले से बुक की गई हैं। इसके बाद वह चाहे तो अपनी सीट किसी महिला के बगल में सेलेक्ट कर सकेंगी। एयरलाइन का कहना है कि यह सुविधा “महिला यात्रियों के लिए यात्रा के अनुभव को और अधिक आरामदायक” बनाने के लिए शुरू की गई है। इस तरह का फैसला लेने से पहले रिसर्च भी किया गया।

क्या कहा इंडिगो ने

इंडिगो ने एक बयान में बताया है “यह सुविधा सिर्फ उन्हीं महिला यात्रियों को मिलगी, जो वेब चेक-इन करेंगी। इसे विशेष रूप से महिला यात्रियों के लिए तैयार किया गया है। चाहे वह अकेले यात्रा कर रही हों या फिर उनकी फैमिली के साथ बुकिंग हो।”

सीट सेलेक्शन के समय दिखेगा

इस सुविधा के तहत यदि कोई महिला वेब चेकिंग करते वक्त सीट सेलेक्शन करती हैं तो उन्हें वे सीटें दिखेंगी, जो महिला यात्रियों द्वारा पहले से बुक की गई हैं। इस कदम के पीछे तर्क यह है कि महिला यात्री, खासकर यदि अकेले यात्रा कर रही हों, यदि वे चाहें तो सुरक्षा कारणों से किसी अन्य महिला के बगल वाली सीट पहले से बुक कर सकें।

स्रोत: नवभारतटाइम्स