Lahsun Ka Pani Peene Ke Fayde: लहसुन सबसे पावरफुल जड़ी बूटियों में से एक है जो न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि कई विकारों का सफाया भी करता है, इसका ज्यादा फायदा लेने के लिए लहसुन का पानी पीने की सलाह दी जाती है।
लहसुन (Garlic) सिर्फ खाने के स्वाद नहीं बढ़ाता है बल्कि सदियों से इसके औषधीय गुणों की वजह से इसका कई विकारों को ठीक करने में भी किया जाता आ रहा है। कई शोध में यह देखा गया है कि लहसुन खाने से कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है और हृदय सेहतमंद रहता है।
लहसुन के पोषक तत्वों और गुणों की बात करें, तो इसका सबसे पावरफुल तत्व एलिसिन है, जो कई बीमारियों को खत्म करने की ताकत रखता है। इसके अलावा यह विटामिन सी, बी6, एंटीऑक्सिडेंट सेलेनियम, मैंगनीज, कैल्शियम, पोटेशियम और आयरन का भी बढ़िय स्रोत है।
लहसुन का किसी भी रूप में सेवन करने से सिर से लेकर एड़ी तक हर अंग को फायदा होता है। SAAOL के फाउंडर और भारत के जाने माने हार्ट के डॉक्टर बिमल छाजेड़ के अनुसार, अगर आपको लहसुन के ज्यादा फायदे लेने हैं, तो आपको इसका पानी पीना चाहिए। चलिए जानते हैं कि लहसुन का पानी पीने के क्या फायदे हैं और इसे कैसे तैयार किया जाता है।
लहसुन का पानी बनाने का तरीका

- 1-2 ताजा लहसुन की कलियां
- 1 कप पानी
- एलिसिन छोड़ने के लिए लहसुन की कलियों को छीलकर क्रश करें।
- कुचले हुए लहसुन को एक कप पानी में डालें।
- इसे कम से कम 15 मिनट के लिए रख दें।
- अगर आप चाहें तो मिश्रण को छान लें और खाली पेट पिएं।
लहसुन का पानी पीने के फायदे
लहसुन का पानी इम्यूनिटी सिस्टम को बढ़ाने वाले गुणों के लिए जाना जाता है। लहसुन में मौजूद बायोएक्टिव यौगिक, विशेष रूप से एलिसिन, में एंटीमाइक्रोबियल, एंटीवायरल, एंटीफंगल गुण होते हैं। लहसुन के पानी का नियमित सेवन सर्दी और फ्लू जैसी सामान्य बीमारियों से बचने में मदद कर सकता है।
लहसुन का पानी दिल को स्वस्थ रख सकता है। इसके सेवन से हाई बीपी को कंट्रोल किया जा सकता है। लहसुन कुल और एलडीएल (खराब) कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए पाया गया है, जिससे हृदय रोग का खतरा कम होता है। यह धमनियों के सख्त होने से रोक सकता है।
लहसुन का पानी लीवर और किडनी के कार्य को बढ़ाकर शरीर को साफ करने में मदद कर सकता है। लहसुन में मौजूद सल्फरयुक्त यौगिक शरीर से भारी धातुओं और अन्य विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद करते हैं।
लहसुन का पानी पाचन रसों के उत्पादन को बढ़ाकर पाचन में सहायता करता है। इसमें प्रीबायोटिक गुण भी होते हैं, जो लाभदायक आंतों के बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं। यह सभी तरह के पाचन संबंधी विकारों का खतरा कम होता है।
कई बीमारियां, जिनमें गठिया और हृदय रोग शामिल हैं, पुरानी सूजन से जुड़ी हुई हैं। लहसुन का पानी शरीर में सूजन को कम करने में मदद कर सकता है। इसके अलाव यह ब्लड शुगर को कम करने, फ्री रैडिकल सेल्स को बेअसर करके कैंसर का रिस्क कम करने, वजन घटाने, त्वचा के स्वास्थ्य में सुधार करने और श्वसन स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में भी सहायक है।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
स्रोत: नवभारतटाइम्स