March 24, 2026
भारत

दर्दनाक हादसा : काल बनकर दौड़ा ट्रक, नशे में धुत्त था ड्राइवर, जो सामने आया रौंद दिया

Sep 16, 2025

इंदौर के एयरपोर्ट रोड पर सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में कई लोगों के हताहत होने की खबर है। एक अनियंत्रित ट्रक ने कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया, पुलिस ने दो की मौत की पुष्टि कर दी है। हादसे में कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया गया कि ट्रक एक किमी तक लोगों को घसीटता हुआ गया है। ट्रक की चपेट में कई रिक्शा और वाहन भी आ गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई है। जानकारी मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है। एसीपी अमित सिंह ने अब तक तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है। ट्रक का नंबर MP09 ZP 4069 है। ट्रक खाली था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक चालक नशे में था और हादसे के बाद भी बात करने की स्थिति में नहीं था। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।