मुख्यमंत्री ने अस्पताल पहुँचकर घायलों से की मुलाकात, उपचार में लापरवाही न बरतने के दिए निर्देश
इंदौर। हाल ही में हुई सड़क दुर्घटना में घायल हुए पीड़ितों से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को अस्पताल पहुँचकर मुलाकात की। उन्होंने घायलों के परिजनों से बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया।मुख्यमंत्री ने कलेक्टर श्री शिवम वर्मा को निर्देश दिए कि घायलों के इलाज और देखभाल में किसी भी तरह की लापरवाही न हो तथा सभी आवश्यक चिकित्सीय सुविधाएँ तत्काल उपलब्ध कराई जाएँ।इस दौरान मुख्यमंत्री ने घायल संदीप बिंझवार और अनिल नामदेव के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने उपस्थित डॉक्टरों से मरीजों की स्थिति पर विस्तृत रिपोर्ट माँगी और उनके उपचार की प्रक्रिया की समीक्षा की।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हर पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और ज़रूरत पड़ने पर अतिरिक्त चिकित्सा सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।
