March 26, 2026
“विधानसभा चुनाव तारीख़ें: चुनाव आयोग दोपहर को करेगा तारीख़ों का एलान”
भारत

“विधानसभा चुनाव तारीख़ें: चुनाव आयोग दोपहर को करेगा तारीख़ों का एलान”

Aug 16, 2024

चुनाव आयोग आज दोपहर अलग-अलग राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीख़ों का एलान करेगा.

इस साल हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड और जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव होने हैं.

हालांकि चुनाव आयोग ने यह नहीं बताया है कि किन राज्यों के विधानसभा चुनावों की तारीख़ का एलान किया जाएगा.

हरियाणा और महाराष्ट्र की विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर और 26 नवंबर को ख़त्म हो रहा है.

वहीं चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव 30 सितंबर से पहले कराने की योजना बनाई है. यह समय सीमा सुप्रीम कोर्ट ने निर्धारित की है.साझा कीजिए, चुनाव आयोग आज दोपहर करेगा विधानसभा चुनाव की तारीख़ों का एलान