March 24, 2026
शुभो महालया…’, दुर्गा पूजा से पहले पीएम मोदी ने शेयर किया पोस्ट; सीएम ममता ने भी दी बधाई
दुनिया

शुभो महालया…’, दुर्गा पूजा से पहले पीएम मोदी ने शेयर किया पोस्ट; सीएम ममता ने भी दी बधाई

Sep 21, 2025

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों को महालया की शुभकामनाएं दी हैं। महालया का पर्व दुर्गा पूजा से ठीक एक दिन पहले मनाया जाता है, जिसे लेकर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर की है।पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “आप सभी को शुभ महालया की हार्दिक शुभकामनाएं! दुर्गा पूजा का पवित्र दिन नजदीक आ गया है, इस खास मौके पर हमारा जीवन प्रकाश और उद्देश्य से भर जाए एंव मां दुर्गा के आशीर्वाद से आप सभी को अटूट शक्ति, खुशी और बेहतर स्वास्थ्य का वरदान मिले।”यह विडियो भी देखेंक्यों खास है महालया का पर्व?बता दें कि महालया श्राद्ध या पितृपक्ष का आखिरी दिन होता है। हिंदू धर्म के अनुसार, पिछले 16 दिनों तक पितृों का वास होता है, जो दुर्गा पूजा के आगमन के साथ खत्म हो जाता है। दुर्गा पूजा का पर्व पश्चिम बंगाल में काफी महत्व रखता है। वहीं, महालया से दुर्गा पूजा के आगाज की उल्टी गिनती शुरू हो जाती है। महालया के दिन कारीगर मां दुर्गा की प्रतिमा की आंखें रंगी जाती हैं। इस पर्व को पश्चिम बंगाल में ‘चोखू दान’ कहा जाता है।CM ममता ने शेयर किया गानापीएम मोदी के अलावा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा-तन, अगोमोनी और अबाहन के अवसर पर मैं सभी को महालया की हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। इस अवसर पर मैं आप सभी के साथ अपना लिखा और संगीतबद्ध एक नया पूजा गीत भी साझा कर रही हूं।देवी पक्ष की शुरुआतमान्यता है कि महालया से देवीपक्ष की शुरुआत हो जाती है, जो 10 दिन तक चलता है। पूरे देश में इसे दुर्गा पूजा के पर्व के रूप में मनाया जाता है। हिंदू धर्म के अनुसार, इस दौरान मां दुर्गा ने राक्षस महिषासुर का वध करने के लिए धरती पर प्रगट हुई थीं। यह पर्व बुराई पर अच्छाई के जीत को दर्शाता है।