February 5, 2026
हर स्टॉक पर 300 परसेंट का डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट का ऐलान, 28 परसेंट ऊपर जाएगा टाटा के ये शेयर!
बिजनेस

हर स्टॉक पर 300 परसेंट का डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट का ऐलान, 28 परसेंट ऊपर जाएगा टाटा के ये शेयर!

May 30, 2024

नई दिल्ली. टाटा ग्रुप की टाटा मोटर्स के निवेशकों के लिए खुशखबरी है. कंपनी ने डिविडेंड के लिए आखिरकार रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया है. कंपनी ने स्टॉक की फेस वैल्यू का 300 परसेंट डिविडेंड देने का ऐलान किया था. टाटा मोटर्स के शेयरों की फेस वैल्यू 2 रुपये है. इसका मतलब है कि निवेशकों को प्रति शेयर 6 रुपये का डिविडेंड मिलेगा. वहीं, डीवीआर इन्वेस्टर्स को 6.20 रुपये का डिविडेंड प्रति शेयर मिलेगा. कंपनी ने डिविडेंड के लिए 11 जून 2024 को रिकॉर्ड डेट के तौर पर फिक्स किया है.

डिविडेंड का लाभ उन्हीं निवेशकों को मिलता है जो एक्स-डिविडेंड डेट से पहले शेयर में निवेश कर देते हैं. एक्स-डिविडेंड डेट अमूमन रिकॉर्ड डेट से एक दिन पहले होती है. इस लिहाज से देखें तो 9 जून तक अगर आप टाटा मोटर्स के शेयर खरीद लेते हैं तो आपको डिविडेंड का लाभ मिल जाएगा. यह डिविडेंड वित्त वर्ष 24 के लिए होगा. डिविडेंड की राशि 28 जून या उससे पहले शेयरधारकों के डीमैट अकाउंट में ट्रांसफर कर दी जाएगी.

ब्रोकरेज की राय
ब्रोकरेज फर्म जेएम फाइनेंशियल ने टाटा मोटर्स के शेयरों को बाय रेटिंग दी है. साथ ही टारगेट प्राइस भी 1200 रुपये कर दिया है. गुरुवार को बाजार बंद होने तक टाटा मोटर्स का शेयर एनएसई पर 1.51 फीसदी की गिरावट के साथ 929.35 रुपये पर बंद हुआ. ब्रोकरेज के टारगेट प्राइस के अनुसार, इस कीमत पर अगर शेयर खरीदा जाए तो 28 फीसदी से अधिक का मुनाफा हो सकता है. टाटा मोटर्स के शेयरों ने पिछले एक साल में 76 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है. इस साल अब तक यह शेयर 17 फीसदी से ज्यादा बढ़ा है.

क्या होता है डीवीआर
डीवीआर इन्वेस्टर वे लोग होते हैं तो कम वोटिंग राइट्स के बदले भी कंपनी में इन्वेस्ट करते हैं. इन शेयरों को डीवीआर यानी डीफरेंशियल वोटिंग राइट शेयर कहा जाता है. इन निवेशकों के पास आम शेयर खरीदने वाले के मुकाबले कम अधिकार होते हैं. ये शेयर कोई कंपनी तब जारी करती है जब उसे पैसे तो जुटाने हों लेकिन अधिकार बहुत ज्यादा न देने हों.

(Disclaimer: यहां बताए गया स्टॉक्स सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से हैं. यदि आप इनमें से किसी में भी पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड इनवेस्‍टमेंट एडवायजर से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह की लाभ या हानि के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.)

स्रोत: news18