February 5, 2026
252 Crore Drug Case में ओरी को समन, आज एंटी-नारकोटिक्स सेल में पेश होने के आदेश
एंटरटेनमेंट

252 Crore Drug Case में ओरी को समन, आज एंटी-नारकोटिक्स सेल में पेश होने के आदेश

Nov 20, 2025

मुंबई पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल (ANC) ने सोशल मीडिया पर्सनैलिटी ओरहान ‘ओरी’ अवत्रामणि को 252 करोड़ रुपये के मेफेड्रोन (MD) ड्रग्स केस में समन जारी किया है। ओरी को आज सुबह 10 बजे घाटकोपर यूनिट के दफ्तर में पेश होने के आदेश दिए गए हैं।

यह मामला मार्च 2024 में सांगली की एक फैक्ट्री से 126.14 किलो मेफेड्रोन की बरामदगी से जुड़ा है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 252 करोड़ रुपये आंकी गई थी। जांच में सामने आया कि ड्रग्स सप्लाई से जुड़े मुख्य आरोपी मोहम्मद सलीम सुहैल शेख ने भारत और विदेश में कई रेव पार्टियों का आयोजन किया था।

इन रेव पार्टियों में बॉलीवुड से जुड़े कुछ नाम भी जांच के दायरे में आए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस केस में श्रद्धा कपूर और नोरा फतेही का भी नाम सामने आया था। दोनों से जुड़े आरोपों की जांच जारी है।

नोरा फतेही ने आरोपों को “झूठा” बताते हुए कहा कि वह ड्रग्स या रेव पार्टियों से किसी भी प्रकार का संबंध नहीं रखतीं और उन्हें “आसान टारगेट” बनाया जा रहा है।

वहीं, ओरी की ओर से उनके वकील ने पुलिस को पत्र भेजकर पेशी को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है। पुलिस के मुताबिक, यह समन जांच प्रक्रिया का हिस्सा है और शेख द्वारा दिए गए बयानों की पुष्टि के लिए ओरी से पूछताछ की जाएगी।