March 24, 2026
35000 सैलरी वाली चाहिए नौकरी, तो NCERT में बिना देर किए तुरंत करें अप्लाई, नहीं देनी होगी कोई लिखित परीक्षा
जॉब - एजुकेशन

35000 सैलरी वाली चाहिए नौकरी, तो NCERT में बिना देर किए तुरंत करें अप्लाई, नहीं देनी होगी कोई लिखित परीक्षा

Jun 11, 2024

NCERT Recruitment 2024 Notification: अगर आप सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, तो आपके लिए बेहतरीन मौका है. राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने जूनियर प्रोजेक्ट फेलो, प्रोजेक्ट मैनेजर, अकाउंटेंट, सर्वे एसोसिएट और ऑफिस असिस्टेंट के पदों के लिए वैकेंसी निकाली है. जो भी उम्मीदवार एनसीईआरटी के इस भर्ती के लिए अप्लाई कर रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट ncert.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.

एनसीईआरटी के इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 20 जून तक या उससे पहले अप्लाई कर सकते हैं. इस भर्ती के तहत कुल 14 पदों पर बहाली की जानी है. अगर आपका भी मन इन पदों पर नौकरी पाने का है, तो नीचे दिए गए इन बातों को ध्यान से पढ़े.

एनसीईआरटी में नौकरी पाने की योग्यता
जो कोई भी उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं, उन उम्मीदवारों का चयन आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित योग्यता के अनुसार की जाएगी.

एनसीईआरटी में इन आयुसीमा वाले कर सकते हैं अप्लाई
उम्मीदवार जो भी एनसीईआरटी के इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनकी न्यूनतम आयु सीमा 40 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 65 वर्ष होनी चाहिए.

चयन होने पर मिलेगी सैलरी 
एनसीईआरटी में इन पदों पर जिस किसी भी उम्मीदवार का चयन होता है, उन्हें नीचे दिए गए अनुसार सैलरी की भुगतान की जाएगी.
जूनियर प्रोजेक्ट फेलो- चयनित उम्मीदवारों को 31000/- रुपये प्रति माह (नेट/पीएचडी) और 29000/- रुपये प्रति माह (नॉन-नेट) भुगतान किया जाएगा.
प्रोजेक्ट मैनेजर- उम्मीदवारों के चयन होने पर 29000 रुपये प्रति माह सैलरी दी जाएगी.
अकाउंटेंट- चयनित उम्मीदवारों को 29000 रुपये प्रति माह भुगतान किया जाएगा.
सर्वे एसोसिएट- 35000
ऑफिस असिस्टेंट- चयनित उम्मीदवारों को 25000 रुपये प्रतिमाह सैलरी के तौर पर दिया जाएगा.
देखें यहां नोटिफिकेशन और आवेदन लिंक
NCERT Recruitment 2024 Notification
NCERT Recruitment 2024 के लिए अप्लाई करने का लिंक

स्रोत: news18