March 28, 2026
सांसदों ने एक दूसरे पर क्यों जमकर चलाए लात-घूसे, ताइवान की संसद में खूब मचा बवाल ?
दुनिया

सांसदों ने एक दूसरे पर क्यों जमकर चलाए लात-घूसे, ताइवान की संसद में खूब मचा बवाल ?

May 18, 2024

नई दिल्ली: किसी भी देश की संसद में हंगामा आए दिन होते रहता है. मारपीट की नौबत बहुत कम देखी जाती है. लेकिन ताइवान की संसद में कुछ ऐसा घटा जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे. शुक्रवार को बड़े पैमाने पर अराजकता देखी गई. आरजकता उस समय हुई जब सुधारों के एक सेट पर तीखी बहस हो रही थी. इस दौरान सांसदों के बीच खूब धक्का-मुक्की हुई.

तीखी बहस के दौरान सांसदों ने एक-दूसरे को मुक्का मारा, लात मारी, धक्का दिया. अब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, सांसदों के बीच हाथापाई तब हुई जब संसद में सांसदों को सरकार के कार्यों की निगरानी के लिए अधिक शक्ति देने के प्रस्ताव पर बहस होने वाली थी.

सांसदों ने खूब मचाया उत्पात
सोशल मीडिया पर एक वीडियो में सांसदों को फाइलें छीनते और संसद के बाहर भागते हुए दिखाया गया है. एक अन्य वीडियो में कुछ सांसदों को स्पीकर की सीट को घेरते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में देखा जा सकते हैं कि कई सांसद टेबल पर कूद रहे हैं और अन्य अपने सहयोगियों को फर्श पर खींच रहे हैं. रिपोर्टों में कहा गया है कि लड़ाई रुक गई थी, लेकिन दोपहर तक जारी रही.

संसद में बवाल विवाद नवनिर्वाचित राष्ट्रपति लाई चिंग-ते के सोमवार को विधायी बहुमत के बिना पद संभालने से कुछ ही दिन पहले हुआ है. अल जज़ीरा के एक वीडियो में एक सांसद को दूसरों से चिपकते और फिर गिरते हुए दिखाया गया है. डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (DPP) और कुओमितांग (KMT) कथित तौर पर एक नए कानून पर आमने सामने हैं, जो संसद में गलत बयान देने वाले अधिकारियों को अपराधी बना देगा.

स्रोत: news18