March 24, 2026
Sunil Chhetri Retirement: फीफा ने माना सुनील छेत्री को लोहा, रोनाल्डो-मेसी से की तुलना, खास पोस्ट कर जीता फैंस का दिल
स्पोर्ट्स

Sunil Chhetri Retirement: फीफा ने माना सुनील छेत्री को लोहा, रोनाल्डो-मेसी से की तुलना, खास पोस्ट कर जीता फैंस का दिल

May 18, 2024

6 जून को आखिरी मैच खेलेंगे सुनील छेत्री।

सुनील छेत्री भारत के सबसे सफल फुटबॉल खिलाड़ी हैं। बाइचुंग भूटिया के बाद उन्होंने देश की फुटबॉल को न सिर्फ अच्छे से संभाला बल्कि उसे आगे भी ले गए। उनके जाने के बाद निश्चित तौर पर भारतीय फुटबॉल में एक बड़ा सूनापन आ जाएगा। फीफा ने भी उनकी महानता को लोहा माना है और उनके रिटायरमेंट के मौके पर खास पोस्ट की है।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास लेने का फैसला किया है। वह कुवैत में छह जून को अपना आखिरी मैच खेलेंगे। इसी के साथ सुनील अपने करियर को अलविदा कह देंगे। सुनील के इस फैसले से उनके फैंस निराश होंगे लेकिन जिस तरह से फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था ने सुनील छेत्री को याद किया है और उनके रिटायरमेंट के ऐलान के बाद जिन खिलाड़ियों से उनकी तुलना की है वो देख फैंस का दिल खुश हो जाएगा।

सुनील छेत्री भारत के सबसे सफल फुटबॉल खिलाड़ी हैं। बाइचुंग भूटिया के बाद उन्होंने देश की फुटबॉल को न सिर्फ अच्छे से संभाला बल्कि उसे आगे भी ले गए। उनके जाने के बाद निश्चित तौर पर भारतीय फुटबॉल में एक बड़ा सूनापन आ जाएगा।

रोनाल्डो और मेसी से तुलना

सुनील छेत्री के संन्यास के बाद फीफा ने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट किया है जिसमें छेत्री की तुलना पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो और अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी से की है। दरअसल, सुनील छेत्री सक्रिय खिलाड़ियों में फुटबॉल की दुनिया में सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में तीसरे नंबर पर है। उनसे आगे रोनाल्डो और मेसी ही हैं। वहीं इंटरनेशनल फुटबॉल में सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में वह चौथे नंबर पर हैं। छेत्री के नाम 150 मैचों में 94 गोल हैं। पहले नंबर पर रोनाल्डो हैं और उनके बाद मेसी। फीफा ने इन तीनों की फोटो पोस्ट की है जिसमें पोडियम पर पहले नंबर पर रोनाल्डो, दूसरे पर मेसी और तीसरे पर छेत्री हैं। इसके साथ ही फीफा ने कमेंट लिखा है, “लीजेंड के तौर पर रिटायरमेंट लेते हुए।”

हासिल किया नया मुकाम

सुनील छेत्री ने भारतीय फुटबॉल को उस मुकाम तक पहुंचाया जहां तक किसी ने सोचा नहीं था। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम फीफा रैंकिंग में पहली बार टॉप-100 में आई। वह भारत की तरफ से सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी भी हैं। दुनिया भर के अलग-अलग क्लबों के लिए खेले गए 365 मैचों में छेत्री ने 158 गोल किए।

स्रोत: जागरण