March 24, 2026
Papua New Guinea Landslide: पापुआ न्यू गिनी में भूस्खलन से 100 की मौत, 1000 घर मलबे में दबे, सुबह लोग नींद में थे और गांव पर आ गिरा पहाड़
दुनिया

Papua New Guinea Landslide: पापुआ न्यू गिनी में भूस्खलन से 100 की मौत, 1000 घर मलबे में दबे, सुबह लोग नींद में थे और गांव पर आ गिरा पहाड़

May 25, 2024

यह इलाका पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किमी उत्तर-पश्चिम में स्थित एंगा प्रांत के काओकालम गांव में हुई है।

एजेंसी, सिडनी। पापुआ न्यू गिनी में खतरनाक भूस्खलन में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पापुआ न्यू गिनी के काओकालम गांव में बीती रात लैंडस्लाइड के कारण 100 लोगों की जान चली गई और गांव के करीब 1000 से ज्यादा घर मलबे में दब गए हैं। यह प्राकृतिक आपदा तब हुई, जब पूरा गांव अलसुबह करीब 3 बजे गहरी नींद में था और पहाड़ का मलबा गांव पर आ गिरा।

ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (ABC) की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि शुक्रवार तड़के पापुआ न्यू गिनी के एक सुदूर गांव में हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। यह इलाका पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किमी उत्तर-पश्चिम में स्थित एंगा प्रांत के काओकालम गांव में हुई है।

बढ़ सकती है मरने वालों की संख्या

स्थानीय लोगों के हवाले से एबीसी ने जानकारी दी है कि इस प्राकृतिक आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक मौत के आधिकारिक आँकड़ों की जानकारी नहीं दी है। सोशल मीडिया पर भी इस खौफनाक हादसे के कई वीडियो सामने आए हैं, जिससे बड़ी-बड़ी चट्टानों, पेड़ों और मलबे के नीचे से ग्रामीणों की लाशों को निकालते हुए दिखाया जा रहा है।

गांव की ओर जाने वाले रास्ते भी बंद

काओकालम गांव के ही रहने वाले निंगा रोले ने इस त्रासदी में अपने परिवार के 4 लोगों को खो दिया है। उन्होंने कहा कि भूस्खलन के कारण गांव की ओर आने वाले रास्ते अवरुद्ध हो गए हैं। वे बताते हैं कि कि इस इलाके में एक बड़ी सोने की खदान स्थित है, जिसके कारण बहुत अधिक उत्खनन होता है।

स्रोत: नईदुनिया