March 24, 2026
मानहानि केस में राहुल गांधी की कोर्ट में पेशी, RBI करेगा मौद्रिक नीति की समीक्षा
भारत

मानहानि केस में राहुल गांधी की कोर्ट में पेशी, RBI करेगा मौद्रिक नीति की समीक्षा

Jun 7, 2024
यह पूरा मामला कर्नाटक के प्रमुख समाचार पत्रों में कथित रूप से अपमानजनक विज्ञापन जारी करने से जुड़ा है, जिसके बाद भाजपा ने अदालत का दरवाजा खटखटाया था।

एजेंसी, नई दिल्ली (Top News Today June 7)। देश में लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद नई सरकार के गठन की तैयारी तेज है। हर तरफ यही चर्चा है कि नरेंद्र मोदी गठबंधन सरकार कैसे चलाएंगे? वहीं 7 जून, शुक्रवार की बड़ी खबरों में राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि केस और रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति की समीक्षा भी शामिल है। यहां पढ़िए दिन की बड़ी खबरें

Rahul Gandhi Defamation Case: कर्नाटक भाजपा ने किया था केस

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी नई दिल्ली से बेंगलुरु रवाना हो गए हैं। उन्हें बेंगलुरु की एक कोर्ट में मानहानि मामले में पेश होना है। यह पूरा मामला कर्नाटक के प्रमुख समाचार पत्रों में कथित रूप से अपमानजनक विज्ञापन जारी करने से जुड़ा है, जिसके बाद भाजपा ने अदालत का दरवाजा खटखटाया था।

RBI MPC Meet 2024 LIVE: रेपो रेट में बदलाव की उम्मीद नहीं

रिजर्व बैंक आज मौद्रिक नीति की समीक्षा करेगा। सवाल यही है कि रेपो रेट में बदलाव होगा या नहीं। रेपो रेट बढ़ने का मतलब होगा आम आदमी पर महंगे ब्याज का बोझ। लंबे समय से रेपो रेट 6.5 फीसदी पर स्थिर है। चुनाव बाद रिजर्व बैंक के रुख में बदलाव आ सकता है।

स्रोत: नईदुनिया