June 27, 2026
Team India की विजय परेड देख भावुक हुए शाहरुख खान, बोले- ‘बॉयज! ​​मेरा दिल गर्व से भर गया’
Entertainment

Team India की विजय परेड देख भावुक हुए शाहरुख खान, बोले- ‘बॉयज! ​​मेरा दिल गर्व से भर गया’

Jul 5, 2024
Shah Rukh Khan Emotion for Team India: शाहरुख खान ने टी20 विश्वकप 2024 की ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया की घर वापसी पर एक भावुक पोस्ट लिखा. इसके साथ ही उन्होंने टीम इंडिया का विजय परेड अपने अकाउंट पर शेयर कर क्रिकेट टीम को बधाई दी है.

नई दिल्ली. बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने टी20 विश्वकप 2024 की ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया को बधाई दी. उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर टीम इंडिया की विजय परेड का एक वीडियो रीपोस्ट किया. इसके साथ ही उन्होंन दिल छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा है. शाहरुख खान का पोस्ट और टीम इंडिया की विजय परेड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. एसआरके के फैंस और क्रिकेट प्रेमी उनके पोस्ट को लाइक करते हुए कमेंट कर रहे हैं.

टीम इंडिया की विजय परेड की क्लिप को शेयर करते हुए शाहरुख ने लिखा, ‘लड़कों को इतना खुश और भावुक देखकर मेरा दिल गर्व से भर जाता है. हमारे खिलाड़ियों ने हमें किन ऊंचाइयों पर हमें पहुंचा दिया है यह देखना हर भारतीयों के लिए बेहद बेहतरीन पल रहा है. लव यू मेरी टीम इंडिया पूरी रात जश्न मनाओ और डांस करो. हमारे बॉयज आगे बढ़ पाएं इसके लिए काम करने वाली टीम को बहुत बहुत बधाइयां.’

आपको बता दें कि टीम इंडिया ने 29 जून को साउथ अफ्रीका को टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में 7 रनों से हराकर टी20विश्वकप जीता. इस तरह भारतीय टीम इस फॉर्मेट में दूसरी बार चैम्प‍ियन बनी है. टी20 वर्ल्ड कप जीतकर भारत लौटी टीम इंडिया का भव्य स्वागत मुंबई में किया गया. इससे पहले दिल्ली में भी भारतीय टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करके आई थी. भारतीय टीम मुंबई में वानखेड़े स्टेडियम में विक्ट्री परेड से गई और खुली बस में खिलाड़ियों को लेकर जाया गया.

अब शाहरुख खान की बात करें तो, 2023 में शाहरुख की तीन फिल्में सुपरहिट हुई हैं. 2024 में उनकी किसी फिल्म को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है, लेकिन खबरों की मानें तो उनकी झोली में कई फिल्में हैं.रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख विशाल भारद्वाज की एक फिल्म में नजर आ सकते हैं. खबरों की मानें तो यह एक थ्रिलर फिल्म होगी.

स्रोतः न्यूज 18