March 24, 2026
Nita Ambani ने मेहंदी के अलावा इस चीज पर लिखवाई अपनी फैमिली का नाम, बेहद खास अंदाज में दिखाई तस्वीर
एंटरटेनमेंट

Nita Ambani ने मेहंदी के अलावा इस चीज पर लिखवाई अपनी फैमिली का नाम, बेहद खास अंदाज में दिखाई तस्वीर

Jul 15, 2024

Nita Ambani Look: अनंत-राधिका के शुभ आशीर्वाद सेरेमनी में नीता अंबानी ने अपनी लुक से सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा. उनका लुक पूरे पार्टी में सबसे अलग रहा.

Nita Ambani: अंबानी परिवार के छोटे बेटे अनंत अंबानी ओर राधिका मर्चेंट की शादी लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है. शादी से जुड़ा हर फंक्शन सबसे यूनिक और शानदार रहा है. साथ ही हर फंक्शन्स में नीता अंबानी का लुक भी बहस खास रहा. नीता अंबानी के आगे फिल्म इंडस्ट्री के हसीनाएं भी फीकी लग रही थी. उन्होंने शादी के हर फंक्शन में नीता अंबानी ने एक से बढ़कर एक आउटफिट पहने. वहीं अनंत-राधिका की शुभ आशीर्वाद सेरेमनी में नीता अंबानी ने ऐसा ड्रेस पहना जिसने सभी का ध्यान खींच लिया. वहीं, अब उनके लुक की खूब चर्चा हो रही है.

क्या पहनी थी नीता अंबानी

अनंत-राधिका के शुभ आशीर्वाद सेरेमनी में नीता अंबानी ने कस्टम अबू जानी संदीप खोसला का कॉस्ट्यूम पहना था. हैंड क्राफ्टेड जरदोजी लहंगे को नीता अंबानी ने खास रत्नजड़ित ब्लाउज के साथ पेयर किया था. इस ब्लाउज पर पूरे हाथ से कढ़ाई वाले झुमके और बैक पर शुभ हाथी बना था. इसके बॉर्डर पर हाथ से कढ़ाई किए गए हिंदी पाठ लिखे थे.

लुक सबसे अलग

नीता अंबानी के इस लुक का फोकस पॉइंट उनके ब्लाउज का बैक था. ऐसा इसीलिए क्योंकि इसपर उनके बच्चों आकाश, ईशा और अनंत के साथ-साथ और पोते-पोतियों वेदा, पृथ्वी, कृष्णा और आदित्य का नाम लिखा हुआ था. नीता अंबानी ने अपने इस लुक को वीरेन भगत के डिजाइन की गई एम्राल्ड जूलरी के साथ पूरा किया था.

मेहंदी पर लिखवाई पूरी फैमिली का नाम

आपको बता दें इससे पहले नीता अंबानी ने अपनी मेहंदी फ्लॉन्ट की थी जिसमें फ्रंट हैंड पर राधा-कृष्ण बने थे. वहीं एक हाथ के बैक साइड पर अनंत-राधिका का नाम लिखा था, तो दूसरे हाथ पर पति मुकेश अंबानी, बेटे-बहू आकाश और श्लोका, बेटी-दामाद ईशा और आनंद के साथ-साथ नाती-पोतों के भी नाम लिखे थे.

स्रोत: india.com