March 24, 2026
‘दिमाग खाने वाले’ अमीबा से पाकिस्तान में अब तक 3 मौतें, जानिए क्या हैं लक्षण, कैसे करता है अटैक
लाइफ - साइंस

‘दिमाग खाने वाले’ अमीबा से पाकिस्तान में अब तक 3 मौतें, जानिए क्या हैं लक्षण, कैसे करता है अटैक

Jul 15, 2024

लक्षण शुरू होने के बाद, रोग तेजी से बढ़ता है और आमतौर पर पांच दिनों के भीतर मृत्यु हो जाती है.

एआरवाई न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, एक दुर्लभ घटना में, पाकिस्तान के कराची में primary amoebic meningoencephalitis (पीएएम) से एक 22 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई. इस तरह की मौतों का इस साल ये तीसरा केस है. PAM विशेष रूप से central nervous system की एक बीमारी है जो नेगलेरिया फाउलेरी के कारण होती है जिसे आमतौर पर ‘दिमाग खाने वाला’ अमीबा कहा जाता है.

किसकी मौत हुई, क्या थे लक्षण

पीड़ित की पहचान औरंगजेब के रूप में हुई. वह 7 जुलाई को कायदाबाद के एक फार्महाउस में अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए थे. जिसके बाद वह इस बीमारी की चपेट में आ गए, जहां उनका समूह तैराकी के लिए भी गया था. अगले दिन, औरंगजेब में लक्षण दिखने लगे, जिनमें मतली और बुखार शामिल थे.

पाकिस्तान में 3, गलेरिया फाउलेरी से 10 मौतें

उन्हें 10 जुलाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और 11 जुलाई को वायरस की पुष्टि हुई थी. एआरवाई न्यूज के अनुसार, कैटल कॉलोनी के निवासी औरंगजेब का जिन्ना पोस्टग्रेजुएट मेडिकल सेंटर (जेपीएमसी) में इलाज चल रहा था. एआरवाई न्यूज के अनुसार, 22 वर्षीय औरंगजेब इस साल शहर में घातक संक्रमण का तीसरा शिकार था, अन्य दो मामले पहले कोरंगी और मालिर में सामने आए थे. यह संक्रमण पहले भी पाकिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों की जान ले चुका है. पिछले साल नेगलेरिया फाउलेरी से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई. 98 प्रतिशत मामलों में संक्रमण घातक पाया जाता है.

क्या है ये अमीबा

नेगलेरिया, एक स्वतंत्र रूप से रहने वाला अमीबा, अक्सर गर्म, मीठे पानी (झीलों, नदियों और गर्म झरनों) और मिट्टी में पाया जाता है. केवल एक प्रजाति, नेगलेरिया फाउलेरी, मनुष्यों को संक्रमित करती है.

कैसे करता है संक्रमित

यह लोगों को तब संक्रमित करता है जब अमीबा युक्त पानी नाक के माध्यम से शरीर में प्रवेश करता है. ऐसा अक्सर तब होता है जब लोग तैरते हैं, गोता लगाते हैं, या झीलों और नदियों जैसे ताजे पानी में अपना सिर डुबोते हैं. एआरवाई न्यूज के अनुसार, अमीबा फिर नाक और मस्तिष्क में चला जाता है, जहां यह मस्तिष्क के ऊतकों को नुकसान पहुंचाता है और पीएएम का कारण बनता है.

लक्षण शुरू होने के बाद पांच दिनों में मौत

लक्षण शुरू होने के बाद, रोग तेजी से बढ़ता है और आमतौर पर पांच दिनों के भीतर मृत्यु हो जाती है. रोगाणु ठंडे, साफ और क्लोरीनयुक्त पानी में जीवित नहीं रह सकते. पीएएम के शुरुआती लक्षण अक्सर संक्रमण के लगभग पांच दिन बाद दिखाई देते हैं और इसमें सिरदर्द, बुखार, मतली या उल्टी शामिल हो सकते हैं. बाद के लक्षणों में गर्दन में अकड़न, भ्रम, लोगों और परिवेश पर ध्यान न देना, दौरे और कोमा शामिल हो सकते हैं.

स्रोत: india.com