March 24, 2026
अनंत अंबानी-राध‍िका की शादी का लंदन में नहीं होगा जश्‍न? 7-स्‍टार होटल स्‍टोक पार्क ने दावों पर तोड़ी चुप्‍पी
एंटरटेनमेंट

अनंत अंबानी-राध‍िका की शादी का लंदन में नहीं होगा जश्‍न? 7-स्‍टार होटल स्‍टोक पार्क ने दावों पर तोड़ी चुप्‍पी

Jul 26, 2024
अनंत अंबानी और राध‍िका मर्चेंट की शादी हो चुकी है। जामनगर में प्री-वेडिंग से लेकर मुंबई में 12 जुलाई को शादी और रिसेप्‍शन तक खूब जश्‍न मना। गुरुवार को खबर आई कि अब लंदन में अंबानी परिवार शादी की पार्टी देने वाली है। इसके लिए 7-स्‍टार होटल को दो महीने के लिए बुक किया गया है। लेकिन अब होटल स्‍टोक पार्क ने इस पर चुप्‍पी तोड़ी है।

अरबपति बिजनस मैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी ने 12 जुलाई को मुंबई में गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट से शादी की। शादी के बाद तीन दिनों तक धूम-धाम से रिसेप्‍शन पार्टी में जश्न मनाया गया। अब जब शादी की रस्में खत्म हो गई हैं, तब ब्रिटेन के अखबार ‘द सन’ ने रिपोर्ट में दावा किया कि अंबानी परिवार लंदन में वेडिंग पार्टी देने वाली है। यह भी कहा गया है कि वहां 7-स्‍टार होटल स्‍टोक पार्क को दो महीनों के लिए बुक किया गया है। लेकिन अब खुद होटल ने इन दावों को खारिज किया है।

स्‍टोक पार्क एस्‍टेट ने सोशल मीडिया पर पोस्‍ट शेयर कर इन रिपोर्ट्स का खंडन किया है। इसमें अंबानी परिवार का नाम तो नहीं लिया गया है, लेकिन कहा गया है कि उनके यहां ऐसी किसी वेडिंग पार्टी नहीं हो रही है। जानकारी के लिए बता दें कि लंदन के हाई प्रोफाइल स्‍टोक पार्क स्‍टेट को 2021 में ही मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्‍ट्रीज ने 57 म‍िल‍ियन पाउंड में लीज पर लिया था। इसके बाद से यहां रेनोवेशन का काम चल रहा था।

स्‍टोक पार्क होटल ने कहा- हमारे यहां ऐसा कोई सेलिब्रेशन नहीं

होटल स्टोक पार्क ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है, ‘स्टोक पार्क में हम आमतौर पर प्राइवेट मामलों पर कोई टिप्पणी नहीं करते हैं। लेकिन हाल ही में मीडिया में आई अटकलों और सटीक जानकारी के हित में, हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि इस साल गर्मियों में हमारे एस्टेट में शादी का कोई जश्‍न आयोजित नहीं किया जा रहा है।’

state-park-hotel

स्‍टेट पार्क होटल का आध‍िकारिक बयान

…तो क्‍या अंबानी परिवार लंदन में कहीं और देगी पार्टी?

हालांकि, अभी तक अंबानी परिवार ने इन खबरों पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। ऐसे में अब यह कयास भी लग रहे हैं कि भले ही स्‍टोक पार्क एस्‍टेट में कोई सेलिब्रेशन ना हो, लेकिन अंबानी परिवार लंदन में किसी और जगह पर ऐसी पार्टी दे सकती है। ऐसा इसलिए भी कि 7-स्‍टार होटल ने अपने बयान में यह साफ नहीं किया है कि अंबानी परिवार ने दो महीनों के लिए पूरा एस्‍टेट होटल बुक किया है या नहीं।

300 एकड़ में फैला है स्‍टोक पार्क एस्‍टेट होटल

इससे पहले ‘द सन’ की रिपोर्ट में कहा गया था कि मुकेश अंबानी ने सितंबर तक 7-स्‍टार स्टोक पार्क होटल को बुक किया है। इसमें कहा गया कि फिल्‍मी सितारों के साथ ही प्रिंस हैरी और ब्रिटेन के पूर्व पीएम बोरिस जॉनसन शादी के बाद के इस जश्न में शामिल हो सकते हैं। 300 एकड़ की इस एस्टेट में रेनोवेशन का काम खत्‍म हो चुका है। यह लंदन के बाहर बकिंघमशायर में स्‍थ‍ित है, जहां गोल्फ कोर्स और टेनिस कोर्ट के साथ क्‍लब भी है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि इस शादी के जश्‍न के कारण दो महीने तक क्‍लब बंद रहेंगे, जिस कारण इसके 850 प्रीमियम मेंबर्स को असुविधा होगी।

स्रोत: नवभारत टाइम्स