March 24, 2026
Bigg Boss OTT 3 Eviction: शिवानी कुमारी-विशाल पांडे हुए बाहर, ट्रॉफी के लिए ये 7 कंटेस्टेंट्स करेंगे मुकाबला
एंटरटेनमेंट

Bigg Boss OTT 3 Eviction: शिवानी कुमारी-विशाल पांडे हुए बाहर, ट्रॉफी के लिए ये 7 कंटेस्टेंट्स करेंगे मुकाबला

Jul 28, 2024
Bigg Boss OTT 3 Elimination: बिग बॉस ओटीटी 3 के वीकेंड का वार एपिसोड में फिर डबल एविक्शन देखने को मिला. ग्रैंड फिनाले से एक हफ्ते पहले दो सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट्स बाहर हो गए. अब घर में बचे 7 कंटेस्टेंट्स में से कोई एक शो का विजेता बनेगा.

नई दिल्ली. ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ अपने ग्रैंड फिनाले के करीब पहुंच गया है. फैंस जानने के लिए एक्साइटेड हैं कि इस बार शो का विनर कौन बनेगा? ट्रॉफी और कैश प्राइज को लेकर जाएगा? आज से फिनाले वीक की शुरुआत हो चुकी है. फिनाले वीक से पहले वीकेंड का वार एपिसोड में दो कंटेस्टेंट्स बिग बॉस हाउस से एविक्ट हो गए हैं. पिछले हफ्ते लवकेश कटारिया, शिवानी कुमारी और विशाल पांडे एलिमिनेशन के लिए नॉमिनेट किया गया था. वीकेंड का वार एपिसोड में इन तीनों में से दो शिवानी और विशाल एविक्ट हो गए. एक ऑडियंस की वोट की कमी की वजह से दूसरा हाउसमेट्स की वोट की वजह से बाहर हुआ.

बिग बॉस ओटीटी 3 के लेटेस्ट वीकेंड का वार एपिसोड को अनिल कपूर ने होस्ट किया. अनिल ने घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स को उनके गेम प्लान को नसीहतें दीं और लताड़ भी लगाई. वहीं, शो में जाह्नवी कपूर ने सरप्राइज एंट्री भी मारी. शिवानी कुमारी घर से हाउसमेट्स की वोटिंग के चलते बाहर हुईं. बिग बॉस ने नॉमिटेड कंटेस्टेंट्स में किसी एक को बाहर निकालने के वोट देने के लिए कहा था.

शिवानी कुमारी को घरवालों ने दिखाया बाहर का रास्ता

शिवानी कुमारी के नाम पर 4 वोट, विशाल पांडे और लवकेश कटारिया के लिए 2-2 वोट पड़े थे. इसकी वजह से शिवानी बाहर हईं. एविक्ट होते ही शिवानी रोने लगी और घरवालों ने उन्हें दिलासा देकर विदा किया. शिवानी कुमारी के बाहर जाने के बाद अनिल कपूर ने ऑडियंस के वोट के आधार पर एविक्ट होने वाले कंटेस्टेंट का नाम भी अनाउंस किया.

रणवीर शौरी समेत ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में बचे ये 7 कंटेस्टेंट्स

अनिल कपूर ने एविक्शन के लिए विशाल पांडे का नाम लिया. विशाल के एविक्ट होते ही लवकेश कटारिया और सना मकबूल इमोशनल हो गए. इसके बाद अनिल ने बताया कि ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ का ग्रैंड फिनाले 2 अगस्त को होगा. अब घर में सिर्फ में रणवीर शौरी, लवकेश कटारिया, अरमान मलिक, कृतिका मलिक, सना मकबूल, साई केतन राव और नैजी बचे हैं. इनमें से कोई एक विनर बनेगा.

स्रोतः न्यूज 18