March 24, 2026
मैं साइला बानो से शादी करूंगा…जब संजय दत्त ने दिलीप कुमार की पत्नी को किया था प्रपोज
एंटरटेनमेंट

मैं साइला बानो से शादी करूंगा…जब संजय दत्त ने दिलीप कुमार की पत्नी को किया था प्रपोज

Jul 30, 2024

संजय दत्त ने 29 जुलाई को अपना 65वां बर्थडे सेलिब्रेट किया. इस मौके पर उन्हें खूब बधाइयां मिली. उनके बर्थडे पर एक्ट्रेस सायरा बानो ने भी उन्हें विश किया और उनकी फोटो शेयर करते हुए मजेदार किस्सा सुनाया. उन्होंने बताया कि संजय दत्त ने उन्हें प्रपोज किया था.

संजय दत्त 65 साल के हो गए हैं. उन्होंने 29 जुलाई को अपना जन्मदिन मनाया. उन्हें दिग्गज एक्ट्रेस सायरा बानो ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बधाई दी और एक बहुत लंबा नोट लिखा, जिसमें उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि संजय दत्त उनसे शादी करना चाहते थे. दोनों की फैमिली के बीच काफी अच्छे रिश्ते हैं. उन्होंने दिलीप कुमार और संजय दत्त की एक पुरानी फोटो शेयर करते हुए लिखा कि संजय हमेशा उनके लिए एक फैमिली की तरह रहे हैं.

सायरा बानो ने लिखा, “मेरे पूरे परिवार, अम्मा जी से लेकर आपा जी, साहब और मेरे लिए, हमने उन्हें एक छोटे बच्चे से लेकर आज की एक बड़ी पर्सनालिटी के रूप में ग्रो करते हुए देखा है. मुझे अभी भी याद है कि जब नरगिस आपा हमारे घर फंक्शन में आती थीं, और वो उनके साथ आते थे. ये क्यूट और गुड लुकिंग बच्चा, नरगिस जी तब उनसे हाथ मिलवाती थीं और कहती थीं, “चलो, सायरा जी को बोलो तुम क्या बोलते हो मुझे?” और फिर संजू मेरी तरफ देखते और प्यारी सी आवाज में कहते, ‘मैं साइला बानो से शादी करूंगा. कितना प्यारा है! मुझे लगता है कि शर्मिला टैगोर और मैं संजू की फेवरेट थीं.”

संजय दत्त

यूं दी बधाई

उन्होंने बधाई देते हुआ लिखा, “कई हाथों से काम आसान हो जाता है और हम सभी उनके सफर का हिस्सा बनकर बहुत खुश हैं. मेरे दिल में उनके लिए एक खास जगह है. प्यार और आशीर्वाद के साथ जन्मदिन बहुत मुबारक हो.”

अपने बर्थडे पर संजय दत्त ने इंस्टाग्राम पर अपकमिंग फिल्म ‘केडी – द डेविल’ से अपना फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया. वो फिल्म में ‘धाक देवा’ के रोल में दिखेंगे. इसमें वो एक अलग तरह के लुक में दिख रहे हैं. उन्होंने डेनिम जैकेट कैरी की हुई है.सिर पर पुलिस कैप और गले में बेल्ट डाली हुई है. हाथ में डंडा पकड़ा है. लंबे बाल और मूंछ उनके लुक को और भी इंटरेस्टिंग बना रही है.

‘केडी- द डेविल’

‘केडी- द डेविल’ 13 नवंबर को रिलीज होगी. इसमें उनके साथ ध्रुव सरजा, रिमशा, वी. रविचंद्रन, रमेश अरविंद, शिल्पा शेट्टी, जीशू सेनगुप्ता और नोरा फतेही भी दिखाई देंगे. इसके अलावा संजय दत्त की रवीना टंडन के साथ ‘घुड़चढ़ी’ 9 अगस्त से ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगी.

स्रोत: tv9