March 25, 2026
Flipkart बिग बिलियन डेज़ सेल हुई लाइव, काफी सस्ते मिलने लगे ब्रांडेड लैपटॉप
गैजेट्स

Flipkart बिग बिलियन डेज़ सेल हुई लाइव, काफी सस्ते मिलने लगे ब्रांडेड लैपटॉप

Sep 17, 2025

फ्लिपकार्ट ने Big Billion Days सेल की अर्ली डील की शुरुआत पहले ही कर दी है. वैसे तो सेल में एक से बढ़ कर एक डील और डिस्काउंट दिए जा रहे हैं. लेकिन लैपटॉप पर मिलने वाले ऑफर की बात करें तो यहां कई ऐसे लैपटॉप हैं, जिन्हें 50,000 रुपये से कम कीमत में शानदार ऑफर के साथ खरीदा जा सकता है. सेल में Asus, Samsung, HP और Dell जैसे ब्रांड के मॉडल कम दाम में खरीदे जा सकते हैं. चलिए जानते हैं कुछ बेहतरीन ऑफर्स के बारे में.ASUS Vivobook Go 15 (AMD Ryzen 5 7520U)ये लैपटॉप 16GB रैम, 512GB SSD, विंडोज़ 11 Home, 15.6 इंच की FHD स्क्रीन और Microsoft Office Home 2024 + M365 Basic के साथ आता है. इसकी सेल कीमत 37,990 रुपये है, जो 32% की छूट पर मिल रहा है.ASUS Expertbook P1 (Intel Core i3 13th Gen 1315U)इस मॉडल में 16GB DDR5 रैम, 512GB SSD, विंडोज़ 11 Home, 14 इंच की स्क्रीन और Microsoft Office Home 2024 (लाइफटाइम) दिया गया है. इसे 36,990 रुपये में खरीदा जा सकता है, जो 50% डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है.Samsung Galaxy Book4 Metal (Intel Core i3 13th Gen 1315U)ये लैपटॉप 8GB रैम, 512GB SSD, विंडोज़ 11 Home और 15.6 इंच की FHD डिस्प्ले के साथ आता है. सेल के दौरान इसकी कीमत 35,990 रुपये है, जो 37% की छूट पर मिल रही है.HP G9 (Intel Core i3 13th Gen 1315U)इस लैपटॉप में 16GB रैम, 512GB SSD, विंडोज़ 11 प्रो, 15.6 इंच की FHD स्क्रीन और फिंगरप्रिंट रीडर दिया गया है. इसकी कीमत 33,400 रुपये है, जो 33% डिस्काउंट पर उपलब्ध है.DELL 15 (AMD Ryzen 5 Hexa Core 7530U)ये मॉडल 16GB रैम, 512GB SSD, विंडोज़ 11 Home, 15.6 इंच की स्क्रीन और My Dell Suite के साथ आता है. इसकी सेल कीमत 42,429 रुपये है.ये सभी ऑफर्स सीमित समय के लिए हैं और आने वाले दिनों में और भी शानदार डील्स देखने को मिल सकती हैं. अगर आप नया लैपटॉप खरीदने की सोच रहे हैं तो यह सेल आपके लिए बेहतरीन मौका है.