March 24, 2026
अनन्या पांडे के टैन लुक ने मचाई हलचल, फैशन जगत में छिड़ी बहस
लाइफस्टाइल

अनन्या पांडे के टैन लुक ने मचाई हलचल, फैशन जगत में छिड़ी बहस

Sep 18, 2025

मुंबई।आर्यन खान की वेब सीरीज़ “Bads of Bollywood” के प्रीमियर में अभिनेत्री अनन्या पांडे का टैन लुक सुर्खियों में आ गया है। काले रंग की ड्रेस और बोल्ड मेकअप के साथ उनका स्टाइल लोगों का ध्यान खींचने में सफल रहा, लेकिन सोशल मीडिया पर इस लुक को लेकर जमकर बहस छिड़ गई है।जहाँ कुछ फैशन एक्सपर्ट्स ने उनके इस प्रयोग को सराहा है और कहा कि यह “ग्लोबल स्टैंडर्ड के हिसाब से एक बोल्ड मूव” है, वहीं कई यूज़र्स ने इसे ओवरडन और अप्राकृतिक बताया।यह पहली बार नहीं है जब अनन्या का फैशन चुनाव चर्चा में आया हो। इससे पहले भी उनके मिनिमलिस्टिक और ट्रेंडी लुक्स कई बार वायरल हो चुके हैं।