कितनी पढ़ी-लिखी हैं Deepika Padukone? 500 करोड़ की मालकिन के एजुकेशन के बारे में जानकर रह जाएंगे दंग

कितनी पढ़ी-लिखी हैं Deepika Padukone? 500 करोड़ की मालकिन के एजुकेशन के बारे में जानकर रह जाएंगे दंग

कितनी पढ़ी-लिखी हैं Deepika Padukone? 500 करोड़ की मालकिन के एजुकेशन के बारे में जानकर रह जाएंगे दंग

नई दिल्ली। आज दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की मोस्ट डिमांडिंग और हाइएस्ट पेड एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार हैं। उन्हें इंडस्ट्री पर राज करते हुए 18 साल हो गए हैं। एक्टिंग से पहले दीपिका एक सक्सेसफुल मॉडल हुआ करती थी। फिर उन्होंने एक्टिंग वर्ल्ड में कदम रखा और वह छा गईं। 

मगर क्या आपको पता है कि बॉलीवुड पर राज करने वाली ये अदाकारा असल जिंदगी में कितनी पढ़ी-लिखी हैं? चलिए इस आर्टिकल में हम आपको दीपिका पादुकोण के एजुकेशनल बैकग्राउंड के बारे में बताते हैं।

छोटी उम्र में ही शुरू कर दिया था काम

5 जनवरी 1986 को जन्मीं दीपिका पादुकोण एक सपोर्ट्स फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता प्रकाश पादुकोण प्रोफेशनल बैडमिंटन प्लेयर थे और उनकी बहन अनीषा पादुकोण गोल्फर हैं। पिता और बहन के नक्शेकदम पर न चलकर दीपिका ने ग्लैमर वर्ल्ड में कदम रखा। उन्होंने अपनी शुरुआत मॉडलिंग से की थी। मात्र 8 साल की उम्र से ही उन्होंने काम करना शुरू कर दिया था और कई एड्स में काम किया।

इतना पढ़ी-लिखी हैं दीपिका

काम के साथ पढ़ाई करना दीपिका पादुकोण के लिए मुश्किल था। साल 2017 में हेमा मालिनी की बायोग्राफी बियॉन्ड द ड्रीम गर्ल के लॉन्च इवेंट में जवान एक्ट्रेस ने अपने एजुकेशनल बैकग्राउंड के बारे में खुलकर बात की थी। उनका कहना था कि वह सिर्फ 12th पास हैं। उन्होंने कई बार पढ़ाई पूरी करने की कोशिश की, लेकिन काम के चक्कर में पॉसिबल नहीं हो पाता था। उन्होंने बताया था कि फिल्मी वर्ल्ड के लिए उन्होंने अपनी पढ़ाई की कुर्बानी दी।

Photo Credit – X

दीपिका पादुकोण के पिता चाहते थे कि वह अपना करियर बनाने के साथ-साथ पढ़ाई पर भी ध्यान दें और उन्होंने ऐसा करने की कोशिश भी की। 12वीं पास करने के बाद दीपिका ने ग्रेजुएशन के लिए एडमिशन भी लिया था लेकिन पढ़ाई पूरी नहीं हो पाई। फिर उन्होंने डिस्टेंस कॉलेज से डिग्री लेने की कोशिश की और वह भी नहीं हो पाया। आखिर में उनका परिवार भी एक्ट्रेस के पैशन को समझ गया। इस लिहाज से दीपिका सिर्फ 12वीं पास हैं। भले ही उन्होंने पढ़ाई पूरी न की हो, लेकिन अपने काम के दम पर आज वह 500 करोड़ (न्यूज18 के मुताबिक) की संपत्ति की मालकिन हैं।