March 24, 2026
प्रधानमंत्री ने नवरात्रि के अवसर पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं
भारत

प्रधानमंत्री ने नवरात्रि के अवसर पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

Sep 22, 2025

नई दिल्ली |
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवरात्रि के पावन अवसर पर अपनी शुभकामनाएं दी हैं। श्री मोदी ने कहा कि इस बार नवरात्रि का पावन अवसर बहुत विशेष है। श्री मोदी ने कहा, “जीएसटी बचत उत्सव के साथ-साथ स्वदेशी के मंत्र को भी इस दौरान नई ऊर्जा मिलने वाली है। आइए, विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि के लिए हम सामूहिक प्रयासों में जुट जाएं।”

प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया:
आप सभी को नवरात्रि की अनंत शुभकामनाएं। साहस, संयम और संकल्प के भक्ति-भाव से भरा यह पर्व हर किसी के जीवन में नई शक्ति और नया विश्वास लेकर आता है। जय माता दी!”