March 25, 2026
Bihar: मतदाता सूची प्रारूप का अंतिम प्रकाशन आज, 7.3 करोड़ वोटर्स की अंतिम लिस्ट तैयार
भारत

Bihar: मतदाता सूची प्रारूप का अंतिम प्रकाशन आज, 7.3 करोड़ वोटर्स की अंतिम लिस्ट तैयार

Sep 30, 2025

पटना ।

Bihar Election: 65 लाख मतदाताओं के नाम कटने के बाद सियासी घमासान बढ़ गया था। विपक्ष ने चुनाव आयोग पर कई आरोप लगाए थे। हालांकि, चुनाव आयोग ने एक सितंबर तक दावा या आपत्ति करने का मौका दिया था। आज आयोग फाइनल लिस्ट जारी करने जा रही है।
Bihar SIR 2025: Final publication of voter list draft today, final list of 7.3 crore voters ready
आज मतदाता सूची प्रारूप का अंतिम प्रकाशन होगा। चुनाव आयोग ने पहले ही कहा था कि 30 सितंबर कोर अंतिम मतदाता सूची प्रारूप का प्रकाशन कर दिया जाएगा। करीब सात करोड़ 30 लाख मतदाताओं की फाइनल सूची तैयार कर ली गई है। खास बात यह है कि इस बार वोटर लिस्ट में करीब 14 लाख नए मतदाता भी शामिल हो सकते हैं। इनमें अधिकतर ऐसे हैं जिनकी उम्र 18 साल से अधिक है। इधर, चुनाव आयोग ने मतदाता सूची को सार्वजनिक करने के साथ-साथ हर जिले के निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय में भौतिक प्रति भी उपलब्ध करवा देगी। सभी राजनीतिक दलों को भी मतदाता सूची प्रारूप की अंतिम सूची उपलब्ध करवाई जाएगी।
निर्वाचन आयोग ने मतदाता पुनरीक्षण कार्य की शुरुआत जून माह में की थी। इस कार्य से पहले 7 करोड़ 89 लाख मतदाता थे। इसके पुनरीक्षण कार्य के बाद कुल 65 करोड़ मतदाताओं के नाम कटे थे। इनमें 22 लाख से अधित मृत मतदाता, करीब 35 लाख विस्थापित मतदाता थे। वहीं करीब सात लाख लोग ऐसे मतदाता थे, जिनका नाम दो जगह दर्ज था। हालांकि, चुनाव आयोग ने इन्हें दावा आपत्ति के लिए 30 दिन का वक्त दिया था।