Ravan Dahan Accident: Maihar में तलवार लेकर गिरा Ravan का पुतला, उत्सव में घायल
Ravan Dahan Accident: Maihar News: विजयादशमी के अवसर पर मैहर के रावण मैदान में रावण दहन कार्यक्रम के दौरान हादसा होते-होते बच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रावण दहन के समय कुछ लोग उत्साह में पुतले के नीचे पहुंच गए। तभी अचानक रावण का विशालकाय ढांचा असंतुलित होकर गिर पड़ा। गनीमत रही कि लोग तुरंत हट गए, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह रावण का ढांचा अचानक गिर पड़ा और नीचे मौजूद लोग बाल-बाल बच गए। Mohan Bhagwat’s visit to Maihar मां शारदा देवी के किए दर्शन,
स्थानीय लोगों का कहना है कि आयोजन स्थल पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतज़ाम नहीं किए गए थे। रावण दहन जैसे बड़े आयोजन में इस तरह की लापरवाही गंभीर परिणाम दे सकती थी। यदि लोग समय पर नहीं हटते तो बड़ा हादसा हो सकता था।Coldrif Cough Syrup Ban: ‘कोल्ड्रिफ सिरप’ से हुई मासूमों की मौत, मध्य प्रदेश में बिक्री पर बैन
