March 28, 2026
करवा चौथ 2025: Shivraj singh chouhan  ने अपनी पत्नी को सुनाई करवा चौथ की कथा
भारत

करवा चौथ 2025: Shivraj singh chouhan ने अपनी पत्नी को सुनाई करवा चौथ की कथा

Oct 11, 2025

करवा चौथ 2025:

देशभर में करवा चौथ का पर्व उल्लास और पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। देश के विभिन्न हिस्सों से सुहागिन महिलाओं की चांद को अर्घ्य देते हुए सुंदर झलकियां सामने आईं। इसी बीच राजनीतिक जगत के कई बड़े नेताओं ने भी अपने परिवार के साथ करवा चौथ मनाया।
पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ इस पावन त्योहार को मनाया। इस मौके पर उनके बेटे कुणाल और कार्तिकेय ने भी अपनी-अपनी पत्नियों संग करवा चौथ का व्रत रखा और परंपरागत रीति-रिवाज निभाए।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “भारतीय संस्कृति अद्भुत और अनोखी है, जहां नारी को देवी का स्वरूप माना गया है। महिलाएं अपने पति की दीर्घायु के लिए यह व्रत रखती हैं। मेरी पत्नी ने भी आज बिना अन्न और जल ग्रहण किए यह व्रत पूरा किया है। मैंने अभी उन्हें जल ग्रहण कराया है। यह हमारे देश की नारियों का अपने पति के प्रति अद्भुत त्याग और प्रेम दर्शाता है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि सभी महिलाएं सुखी और स्वस्थ रहें। मेरी दोनों बहुएं, जो मेरी बेटियों के समान हैं, उन्होंने भी पूरे उत्साह और प्रेम से यह पर्व मनाया।”