March 24, 2026
Ayodhya: रामलला के दर्शन और आरती के समय में आज से बदलाव, नई समय सारिणी जारी
भोपाल

Ayodhya: रामलला के दर्शन और आरती के समय में आज से बदलाव, नई समय सारिणी जारी

Oct 23, 2025

अयोध्या।

Ayodhya Ram Mandir New Schedule : अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन और आरती के लिए नई समय सारिणी जारी की गई है। अब दोपहर में आरती व भोग के लिए एक घंटे तक मंदिर के पट बंद रहेंगे।
Ayodhya Ram Mandir Darshan and Aarti Timings Changed from Today Trust Releases New Schedule Check Details
शीत ऋतु के आगमन के साथ ही रामलला के दर्शन के समय में बदलाव कर दिया गया है। बृहस्पतिवार से श्रद्धालुओं को राम मंदिर में सुबह सात बजे से रामलला के दर्शन होंगे। मंदिर में दर्शन रात नौ बजे तक जारी रहेंगे जेल। रामलला की आरती के समय में भी बदलाव किया गया है। दोपहर में आरती व भोग के लिए एक घंटे तक मंदिर के पट बंद रहेंगे।
ट्रस्ट की ओर से रामलला के दर्शन की नई समय सारिणी जारी की गई है। राम मंदिर के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि अब शरद ऋतु शुरू हो रही है। ऐसे में रामलला के दर्शन अवधि में कुछ बदलाव किया गया है। रामलला की मंगला आरती जो अब तक सुबह चार बजे होती थी, अब वह 4:30 बजे होगी। साथ ही रामलला की श्रृंगार आरती सुबह छह बजे के बजाय 6:30 बजे होगी। दर्शन अब तक सुबह 6:30 बजे से शुरू होता है, वह अब सुबह सात बजे से शुरू होगा।