Bus Tragedy in Saudi Arabia: मक्का से मदीना जा रहे 45 भारतीयों की मौत
रियाद|
Bus Tragedy in Saudi Arabia:
मक्का से मदीना जा रहे 45 भारतीयों की दर्दनाक मौत हो गई, जब उमरा के लिए जा रही बस एक डीजल टैंकर से टकराकर आग की लपटों में घिर गई। हादसे में बस में सवार लगभग सभी यात्रियों की जलकर मौत हो गई, जबकि सिर्फ बस ड्राइवर जिंदा बच पाया।
हादसा कैसे हुआ
सूत्रों के अनुसार बस मक्का से मदीना की ओर तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही थी। रास्ते में एक डीजल टैंकर से उसकी भीषण टक्कर हुई। टैंकर में मौजूद ईंधन के रिसाव से आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते पूरी बस धू-धू कर जल उठी।
यात्रियों को नहीं मिला बाहर निकलने का मौका
बरामदे गए वीडियो और स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के दरवाजे तुरंत जाम हो गए। आग फैलने के कारण यात्रियों को बाहर निकलने का समय नहीं मिल सका।
ड्राइवर कैसे बच पाया?
बचाव दल ने बताया कि ड्राइवर का साइड डोर टक्कर के बाद खुला हुआ रह गया, जिसकी वजह से वह समय रहते बाहर निकलने में सफल रहा।
भारतीय दूतावास ने पुष्टि की
रियाद में भारतीय दूतावास ने हादसे में 45 भारतीयों की मौत की पुष्टि की है और कहा कि पीड़ितों के परिवारों से संपर्क कर सहायता प्रदान की जा रही है।
उमरा सीज़न में बढ़ती दुर्घटनाएं
हाल के वर्षों में उमरा और हज के दौरान बस दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी देखी गई है। गर्म मौसम, भीड़ और लगातार लंबी दूरी की यात्रा दुर्घटनाओं का एक प्रमुख कारण मानी जा रही है।
भारत में शोक की लहर
हादसे की खबर आते ही भारत में पीड़ित परिवारों में मातम पसरा हुआ है। सरकार ने सभी पीड़ितों के शवों को जल्द से जल्द भारत लाने और परिवारों की मदद करने का आश्वासन दिया है।
