February 5, 2026
Oath Ceremony: नीतीश कल 11.30 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, PM मोदी भी रहेंगे मौजूद
पटना भारत

Oath Ceremony: नीतीश कल 11.30 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, PM मोदी भी रहेंगे मौजूद

Nov 19, 2025

पटना:

बिहार की राजनीति एक बार फिर करवट ले चुकी है। जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार सोमवार सुबह 11.30 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। पटना के राजभवन में होने वाले इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे।

शपथ से ठीक पहले पटना स्थित सीएम हाउस में JDU विधायकों का पहुंचना शुरू हो गया है। पार्टी विधायक दल की बैठक के बाद औपचारिक समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंप दिया गया था। सूत्रों के मुताबिक, कैबिनेट में कौन-कौन शामिल होगा, इसकी अंतिम सूची तैयार की जा रही है।

नीतीश कुमार ने रविवार को राज्यपाल को इस्तीफा सौंपकर नए सरकार गठन का दावा पेश किया था। उन्होंने कहा कि “बिहार के विकास और स्थिर शासन” को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

JDU और NDA खेमे में आज पूरे दिन बैठकों का दौर चलता रहा। सोमवार के समारोह में केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री, बीजेपी के शीर्ष नेता, और NDA घटक दलों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

सुरक्षा एजेंसियों ने कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में सख्त सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी है। शपथ ग्रहण के दौरान वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए कई मार्ग डायवर्ट भी किए गए हैं।

नीतीश कुमार के एक बार फिर मुख्यमंत्री बनने के बाद बिहार का राजनैतिक समीकरण बदलने की पूरी संभावना है। कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों के बंटवारे को लेकर अगले दो दिनों में महत्वपूर्ण फैसले होने की उम्मीद है।