Actor धर्मेंद्र अस्पताल से डिस्चार्ज: डॉक्टर बोले- परिवार घर पर इलाज चाहता है
मुंबई।
Actor dharmendra: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, धर्मेंद्र को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद दो दिन पहले मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
अस्पताल सूत्रों ने बताया कि धर्मेंद्र को कुछ हल्की दिक्कतें थीं, लेकिन स्थिति में सुधार होने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें छुट्टी दे दी। डॉक्टर ने कहा, “परिवार चाहता था कि आगे का इलाज और निगरानी घर पर की जाए, इसलिए उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।”
धर्मेंद्र की देखरेख अब उनके घर पर डॉक्टरों की टीम कर रही है। परिवार के सदस्यों ने फैंस से उनकी सेहत के लिए दुआ करने की अपील की है। सोशल मीडिया पर भी फैंस लगातार उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
बता दें कि धर्मेंद्र की उम्र 88 वर्ष है और हाल ही में वे ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ फिल्म में नजर आए थे, जहां उनके अभिनय की काफी सराहना हुई थी।
