September 23, 2026
Asha Parekh: श्रीनगर में छुट्टियां मना रही हैं 70 के दशक की ये अभिनेत्रियां, यूजर्स बोले- विंटेज क्वीन
Women

Asha Parekh: श्रीनगर में छुट्टियां मना रही हैं 70 के दशक की ये अभिनेत्रियां, यूजर्स बोले- विंटेज क्वीन

Jun 23, 2024

60 और 70 के दशक की मशहूर अभिनेत्रियां वहीदा रहमान, हेलेन और आशा पारेख इन दिनों श्रीनगर में छुट्टियां मना रही हैं। इन्होंने अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की, जिसके बाद प्रशंसकों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी।

हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्रियां इन दिनों गर्मियों का आनंद उठा रही हैं। बॉलीवुड की सबसे अच्छी दोस्त वहीदा रहमान, हेलेन और आशा पारेख की तिकड़ी इस समय छुट्टियों पर है। हाल ही में श्रीनगर में एक हाउसबोट से उनकी एक तस्वीर वायरल हुई जिसमें ये तीनों अभिनेत्रियां एक साथ दिख रही हैं। 

श्रीनगर में मना रहीं छुट्टियां
70 के दशक की अभिनेत्री आशा पारेख जम्मू में वहीदा रहमान और हेलेन के साथ गर्मियों का आनंद ले रही हैं। छुट्टियों की कुछ तस्वीरें अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा की, जिसमें वह एक हाउसबोट पर अपनी दोस्तों के साथ दिखाई दे रही हैं। उन्होंने तस्वीर को एक कैप्शन के साथ साझा किया, जिसमें लिखा था, ‘श्रीनगर में हाउसबोट का आनंद लेते हुए’, इसी के साथ उन्होंने कई हैशटैग भी लगाएं थे, जैसे फ्रेंड्स फॉर एवर’, ‘फ्रेंड्स लाइक फैमिली’ और ‘मेकिंग मेमोरीज’।

प्रशंसकों ने दी प्रतिक्रिया
इन तस्वीरों के सामने आते ही यूजर्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। एक यूजर ने लिखा, ‘त्रिवेणी संगम’ 60 और 70 के दशक की तीन बेजोड़ बेमिसाल नृत्य डांस क्वीन एक साथ। क्या शानदार पल है!’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘विंटेज रानियां।’ वहीं, एक और प्रशंसक ने लिखा, ‘आप सभी को एक साथ देखकर मेरा दिल खुश हो जाता है। मैं चाहता हूँ कि वह समय फिर से आ जाए जब आप शूटिंग के लिए कश्मीर गए थे।’

पिछले कुछ दिनों से कश्मीर में  हैं अभिनेत्रियां
बता दें कि ये तीनों दिग्गज अभिनेत्रियां पिछले कुछ समय से श्रीनगर में हैं। कुछ दिनों पहले आशा पारेख ने एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें तीनों श्रीनगर के ललित ग्रैंड पैलेस में लंच का आनंद उठा रही थीं। पोस्ट साझा करते हुए अभिनेत्री ने लिखा था, ‘श्रीनगर में मेरी प्यारी दोस्त हेलेन जी और वहीदा जी के साथ।’ इस पोस्ट पर टिप्पणी करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘आप रानियों को एक बार फिर साथ देखकर बहुत अच्छा लगा! मुझे साधना जी, नंदा जी और शम्मी आंटी की बहुत याद आ रही है।’ बता दें कि तीनों अभिनेत्रियों को अक्सर एक-दूसरे के साथ घूमते हुए देखा जाता है। 

स्रोत: अमर उजाला