February 5, 2026
Bangladesh कोर्ट ने शेख हसीना को दोषी ठहराया: वॉर क्राइम के 5 आरोप, मौत की सजा संभव
दुनिया

Bangladesh कोर्ट ने शेख हसीना को दोषी ठहराया: वॉर क्राइम के 5 आरोप, मौत की सजा संभव

Nov 17, 2025

ढाका|

Bangladesh:  की अंतरराष्ट्रीय अपराध अदालत (ICT-BD) ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को मानवता के खिलाफ अपराधों में दोषी ठहराया है। अदालत ने उन पर वॉर-क्राइम जैसे 5 गंभीर आरोप तय किए हैं, जिनमें हत्या, अत्याचार और प्रदर्शनकारियों पर हिंसक कार्रवाई शामिल है। दोषी पाए जाने पर मौत की सजा तक दी जा सकती है।

ढाका में पिछले साल हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान सुरक्षाबलों की कार्रवाई पर ये केस चल रहा था। अभियोजन पक्ष ने दावा किया कि हसीना ने कार्रवाई के दौरान सुरक्षाबलों को घातक हथियारों का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया था, जिसके चलते कई प्रदर्शनकारियों की मौत हुई।

फैसले से पहले सरकार ने राजधानी समेत पूरे देश में कड़ी सुरक्षा तैनात कर दी है। प्रशासन ने पुलिस और अर्धसैनिक बलों को प्रदर्शनकारियों को देखते ही गोली मारने (Shoot-at-Sight) का आदेश दिया है, ताकि किसी भी संभावित हिंसा को रोका जा सके।

इस मामले की सुनवाई हसीना की अनुपस्थिति में हो रही है, क्योंकि वह देश छोड़कर बाहर चली गई हैं। उनकी पार्टी अवामी लीग ने ट्रिब्यूनल की कार्यवाही को “राजनीतिक बदले की कार्रवाई” बताया है।

देश में फैसले के बाद तनाव बढ़ गया है और कई जगहों पर छोटे-बड़े प्रदर्शन देखे जा रहे हैं।