March 24, 2026
Beef Smuggling in Bhopal: Parvaliya में गो मांस की तस्करी का खुलासा, Police के पहुंचते ही तस्कर फरार
भारत

Beef Smuggling in Bhopal: Parvaliya में गो मांस की तस्करी का खुलासा, Police के पहुंचते ही तस्कर फरार

Oct 6, 2025

Bhopal News; भोपाल ।

Beef Smuggling in Bhopal: राजधानी भोपाल में गो मांस से भरी कार पकड़ी है जिसमें भरा हुआ प्रतिबंधित मांस बरामद किया गया है । घटना के बाद बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने थाने के बाहर प्रदर्शन कर सख्त कार्रवाई की मांग की। कुछ दिन पहले भी भोपाल में इनोवा कार से तीन क्विंटल प्रतिबंधित मांस बरामद किया गया था।
Bhopal News: Bajrang Dal seizes car full of meat, smuggler absconds

राजधानी भोपाल में एक बार फिर गोमांस से भरी एक कार पकड़ी गई है। केरल पासिंग कार में तस्कर गोमांस लेकर आ रहे थे। सूचना मिलने के बाद बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने कार का पीछा कर परवलिया सड़क थाना क्षेत्र में घेर लिया। खुद को घिरता देख तस्कर कार को लावारिस हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने कार जब्त कर संदिग्ध गोमांस को जांच के लिए भेज दिया है। जिस कार से गोमांस की तस्करी की जा रही थी, उसका फंदा टोल प्लाजा पर टोल कटा है। बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस ने मांग की है कि टोल प्लाजा से कार के संबंध में संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर जल्दी से जल्दी तस्करों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई करें।
पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह करीब चार बजे तस्करी की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। कंकाली ढाबे के पास लाल रंग की ईको स्पोर्ट्स कार को बजरंग दल के कार्यकर्ता घेरकर खड़े थे। पुलिस ने जब कार की डिग्गी खोली तो उसके अंदर प्रतिबंधित मांस मिला। मांस के साथ ही मवेशी का सिर, खाल और खुर समेत अन्य हिस्सा बरामद हुआ। उसके बाद पुलिस ने कार और मांस को जब्त कर लिया। मांस को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया है।
घटना के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने परवलिया थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया और आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने बताया कि उक्त कार चालक ने टोल नाके पर पर्ची भी कटवाई है। कार चालक, मालिक और मांस बुलाने वालों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। इसके दो दिन पहले हबीबगंज पुलिस ने गणेश मंदिर के पास एक इनोवा कार से करीब तीन क्विंटल प्रतिबंधित मांस बरामद किया था। इनोवा चालक ने पुलिस को बताया कि उक्त मांस वह मंडीदीप से लेकर आया था और भोपाल के इस्लामपुरा इलाके में किसी को सप्लाई किया जाना था। पुलिस मांस मंगवाने वालों की तलाश कर रही है।