March 24, 2026
Bharti Singh Birthday: दाने-दाने को मोहताज भारती सिंह की ऐसी बदली किस्मत, जीती हैं लग्जरी लाइफ
वुमन

Bharti Singh Birthday: दाने-दाने को मोहताज भारती सिंह की ऐसी बदली किस्मत, जीती हैं लग्जरी लाइफ

Jul 3, 2024

Happy Birthday Bharti Singh: भारती सिंह भले ही लग्जरी लाइफ बिता रही हैं लेकिन उनका बचपन स्ट्रगल से भरपूर रहा है. आज वो अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं.

Happy Birthday Bharti Singh: लाफ्टर क्वीन भारती सिंह अपनी कॉमेडी टैलेंट की वजह से लाखों दिलों पर राज करती हैं. वो कॉमेडी की दुनिया का वो चेहरा बन चुकी हैं जो आज के टाइम पर किसी भी स्टेज पर पहुंच जाए तो वहां मौजूद सभी लोगों को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देती हैं. उन्होंने अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर इस मुकाम को हासिल किया है. आज के समय में भारती सिंह का नाम और काम दोनों बोलता है और उनके पास दौलत-शोहरत की कोई कमी नहीं है. लेकिन भारती के जीवन में ऐसा दौर भी आया जब वो दाने-दाने की मोहताज थी. भारती सिंह आज अपना जन्मदिन मना रही हैं और उनके इस खास दिन पर उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ किस्सों को बताएंगे.

दुख-दर्द में गुजरा था बचपन

कॉमेडियन भारती सिंह का जन्म 3 जुलाई 1984 को अमृतसर पंजाब में हुआ था. उनके गुजरे हुए कल और बचपन पर नजर डालेंगे तो भारती अपने जीवन में बहुत दुख झेली हैं. भारती सिंह ने एक बार नीना गुप्ता के पोसकास्ट में अपने बचपन के दिन याद करते हुए बताया था कि जब वो 2 साल की थी तो उनके पापा का देहांत हो गया था. घर में इतनी गरीबी थी कि उनकी मां दूसरों के घरों में काम करती थी और वहां से बचा हुआ खाना लाती थी जो उनके लिए फ्रेश खाना होता था. वहीं, भाई-बहन एक फैक्ट्री में कम्बल सिलने का काम करते थे. भारती ने अपनी मां के बारे में बात करते हुए बताई कि आर्थिक हालत ठीक नहीं होने के कारण उनकी मां उन्हें कोख में ही मार देना चाहती थी.

ऐसी बदली भारती की किस्मत

बचपन में एक-एक निवाले के लिए तरसी भारती सिंह की की किस्मत ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ से बदली लेकिन इस शो में आने से पहले उन्हें पहला मौका कपिल शर्मा और सुदेश लहरी से मिला था. दरअसल भारती ने बताया की जब वो कॉलेज के बाहर गार्डन एरिया में लोगों को हंसा रही थी तो सुदेश लहरी ने उन्हें देखा. जिसके बाद उन्होंने टीचर से कहा कि एक मोटी सी लड़की सबको हंसा रही है उसे बुलाओ और यही वो समय था जहां से भारती सिंह को अपनी लाइफ में टर्निंग पॉइंट मिली. भारती ने सबसे पहले नेशनल युथ फेस्टिवल में परफॉर्म किया, जिसके लिए वो आंध्र प्रदेश गई और उनकी मुलाकात कपिल शर्मा से हुई. कपिल शर्मा ने ही कॉमेडी शो में जानें की सलाह दी और उस सलाह ने भारती की जिंदगी बदल दी.

भारती सिंह पर्सनल लाइफ

अपनी मेहनत के बलबूते इंडस्ट्री में कदम टिकाने वाली भारती सिंह की पर्सनल लाइफ पर नजर डालें तो उन्होंने स्क्रिप्ट राइटर, प्रोड्यूसर और होस्ट हर्ष लिंबाचिया से साल 2017 में शादी रचाई और उनदोनों का एक बेटा भी है. जिसकी हर एक एक्टिविटी सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. भारती सिंह की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोविंग है और वो इंडस्ट्री के कई पॉपुलर शोज में होस्ट के तौर पर नजर आती हैं.

स्रोत: india.com