March 24, 2026
Bhopal to Dhanbad train: सप्ताह में 3 दिन चलेगी नई Weekly train
भारत

Bhopal to Dhanbad train: सप्ताह में 3 दिन चलेगी नई Weekly train

Sep 19, 2025

Bhopal to Dhanbad train

भोपाल। भोपाल एवं आसपास के क्षेत्र में रहने वाले ऐसे नागरिक जो धनबाद, फुसरो, गोमिया, पतरातु, लातेहार, गढ़वा रोड, डालटनगंज, रेणुकुट, चोपन, ओबरा डैम आदि क्षेत्रों के मूल निवासी हैं, अथवा अक्सर यात्रा करते रहते हैं, के लिए गुड न्यूज़ है। रेलवे बोर्ड में एक नई साप्ताहिक ट्रेन को मंजूरी दे दी है। यह ट्रेन सप्ताह में 3 दिन चलेगी।यह ट्रेन धनबाद से प्रारंभ होगी। हर सप्ताह बुधवार, शनिवार व रविवार एवं भोपाल से सोमवार, गुरुवार व शुक्रवार को चलेगी। धनबाद से सुबह 7:20 पर चल कर अगले दिन सुबह 7:00 बजे भोपाल पहुंचेगी। वापसी में भोपाल से रात 8:55 पर चल कर अगले दिन रात 8:30 बजे धनबाद आएगी। धनबाद से भोपाल आने वालों को सुविधाजनक हुआ क्योंकि यह ट्रेन सुबह के समय भोपाल पहुंचेगी, जबकि अधिकतर ट्रेनें शाम या रात में भोपाल पहुंचती हैं। इस वजह से भोपाल शहर के बाहर जाने वालों को अगले दिन तक प्रतीक्षा करनी पड़ती है। धनबाद-भोपाल त्रिसाप्ताहिक ट्रेन हावड़ा से भोपाल के बीच चलने वाली साप्ताहिक ट्रेन के मार्ग से चलाई जाएगी। धनबाद से फुसरो, गोमिया, पतरातु, लातेहार, गढ़वा रोड, डालटनगंज, रेणुकुट, चोपन, ओबरा डैम, सिंगरौली, कटनी मुरवाड़ा, खन्ना बंजारी, बीना, गंज बासौदा व विदिशा होकर भोपाल तक जाएगी। भोपाल से चलकर, यह ट्रेन विदिशा, गंज बासौदा, बीना, खन्ना बंजारी, कटनी मुरवाड़ा, सिंगरौली, ओबरा डैम, चोपन, रेणुकुट, डालटनगंज, गढ़वा रोड, लातेहार, पतरातु, गोमिया, फुसरो होते हुए धनबाद पहुंचेगी।