March 24, 2026
Bihar Election: महागठबंधन ने तेजस्वी यादव को घोषित किया सीएम फेस, मुकेश साहनी होंगे उपमुख्यमंत्री
भारत

Bihar Election: महागठबंधन ने तेजस्वी यादव को घोषित किया सीएम फेस, मुकेश साहनी होंगे उपमुख्यमंत्री

Oct 23, 2025

पटना।

Bihar Assembly Election 2025: महागठबंधन के सभी घटक दलों ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। सीट बंटवारा अब तक नहीं हुआ है। आज संयुक्त प्रेस वार्ता बुलायी गई। इससे पहले तेजस्वी यादव और अशोक गहलोत ने बंद कमरे में बातचीत की।

Bihar Election: Grand Alliance joint press conference today: RJD-Congress-VIP-Left parties seat sharing

बिहार चुनाव को लेकर महागठबंधन की संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस शुरू हो चुकी है। पटना के एक बड़े होटल में कांग्रेस, राजद, वामदल, वीआईपी और आईआईपी के प्रमुख नेता जुटे हैं। महागठबंधन ने स्पष्ट कहा कि पूरा गठबंधन एकजुट है। बिहार में बदलवा लाने के लिए तैयार है। भारी बहुमत से हमलोग सरकार बनाने जा रहे हैं। वहीं वीआईपी प्रमुख मुकेश साहनी ने कहा कि हमलोग पिछले साढ़े तीन साल से इस समय का इंतजार कर रहे थे। हमलोगों ने प्रण लिया था कि जब तक भाजपा को तोड़ेंगे नहीं, तब तक छोड़ेंगे नहीं। आज वह समय आ चुका है। चुनाव के बाद बिहार की जनता भाजपा को खदेड़ देगी। महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है। भाकपा माले के वरिष्ठ नेता दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि 2020 के विधानसभा चुनाव में कुछ चंद सीटों के कारण हमलोग सरकार नहीं बना पाए। आज फिर से वह समय आया है। नीतीश सरकार ने छात्रों के साथ अन्याय किया। उनपर लाठियां बरसाई। महिलाओं को रोजगार योजना के नाम पर 10 हजार देकर छल किया। पूरे देश में लोगों की आशंका है कि क्या बिहार में महाराष्ट्र चुनाव वाला किस्सा दोहराया जाएगा। लेकिन, हम लोगों को आश्वास्त करते हैं कि बिहार बिल्कुल तैयार है। महागठबंधन के सातों दल पूरी एकता के साथ बदलाव के एजेंडे को पूरा करेंगे। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि इंडिया गठबंधन ने लोकसभा चुनाव में एनडीए को अच्छी टक्कर दी। पिछले चुनाव में महागठबंधन मामूली वोटों के अंतर से पीछे रह गए। एनडीए संवैधानिक संस्थाओं को दुरुपयोग कर खेला करना चाहताा है। यह लोग चुनाव जीतने के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार हैं। इस चुनाव में अगले मुख्यमंत्री के रूप में हमलोग तेजस्वी यादव को चुनते हैं। वह नौजवान हैं। जो कहते हैं करते हैं। अब तक जो वादे किए, उसमें खड़े उतरे। इसलिए महागठबंधन ने फैसला लिया है कि हमलोगों का मुख्यमंत्री चेहरा तेजस्वी यादव ही होंगे। वहीं अशोक गहलोत ने कहा कि मुकेश सहनी की पार्टी महागठबंधन के प्रमुख दलों में से एक हैं। उनकी छवि को देखते हुए महागठबंधन उन्हें डिप्टी सीएम का फेस घोषित करता है।