March 23, 2026
Bijapur Maoist Attack: बीजापुर में माओवादियों का खूनी खेल, दो ग्रामीणों की धारदार हथियार से हत्या
बीजापुर

Bijapur Maoist Attack: बीजापुर में माओवादियों का खूनी खेल, दो ग्रामीणों की धारदार हथियार से हत्या

Oct 25, 2025

बीजापुर!

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में माओवादियों ने एक बार फिर खूनी खेल खेला है। नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी। यह घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, माओवादियों ने दोनों ग्रामीणों पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया था। इसके बाद उन्हें गांव से अगवा कर जंगल ले जाया गया, जहां उनकी हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह ग्रामीणों को दोनों के शव जंगल किनारे पड़े मिले, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

घटना की खबर मिलते ही सुरक्षा बल मौके पर पहुंचा और इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बीजापुर एसपी ने बताया कि नक्सली अब ग्रामीणों में दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। हाल के दिनों में माओवादी लगातार ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं ताकि सुरक्षा बलों के अभियान को कमजोर किया जा सके।

स्थानीय लोगों में डर का माहौल:

इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।