Delhi Test – वेस्टइंडीज ने दूसरी पारी में 9वां विकेट गंवाया:बुमराह ने वारिकन और फिलिप को पवेलियन भेजा, स्कोर 355 रन
वेस्टइंडीज ने दिल्ली टेस्ट के चौथे दिन भारत पर 85 रन की बढ़त हासिल कर ली है। टीम ने दूसरी पारी में 9 विकेट पर 355 रन बना लिए हैं। जस्टिन ग्रीव्स और जायडन सील्स क्रीज पर हैं। जसप्रीत बुमराह ने एंडरसन फिलिप (2 रन) और जोमेल वारिकन (3 रन) को आउट किया।
कुलदीप यादव ने खैरी पीयर (शून्य), कप्तान रोस्टन चेज (40 रन) और विकेटकीपर टेविन इमलाक (12 रन) को पवेलियन भेजा। जबकि मोहम्मद सिराज ने शाई होप (103 रन) को बोल्ड किया।
लंच से पहले रवींद्र जडेजा ने जॉन कैम्पबेल को LBW करके 177 रन की पार्टनरशिप ब्रेक की। कैम्पबेल 115 रन बनाकर आउट हुए।
मैच के तीसरे दिन वेस्टइंडीज 248 रन बनाकर पहली पारी में सिमट गया। भारत ने पहली पारी 518/5 के स्कोर पर डिक्लेयर की थी। वेस्टइंडीज को फॉलोऑन खेलना पड़ा था। मैच का स्कोरबोर्ड
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
वेस्टइंडीज: तेगनारायण चंद्रपॉल, जॉन कैम्पबेल, एलिक एथनाज, रोस्टन चेज (कप्तान), शाई होप, टेविन इमलाक (विकेटकीपर), जस्टिन ग्रीव्स, खैरी पीयर, जोमेल वारिकन, एंडरसन फिलिप, जैडन सील्स।
