March 24, 2026
Diwali 2025 दो दिन होगी गोवर्धन पूजा…20 या 21 अक्टूबर,
भारत

Diwali 2025 दो दिन होगी गोवर्धन पूजा…20 या 21 अक्टूबर,

Oct 14, 2025

दिवाली का त्योहार हर साल कार्तिक अमावस्या को मनाया जाता है। इस साल दो अमावस्या है, जिसकी वजह से दिवाली की तिथी को लेकर असमंजस की स्थिती बनी हुई है।
Diwali 2025: 20 or 21 october when deepawali celebrate Govardhan Puja on 21-22 October
दिवाली में अब एक सप्ताह का समय भी शेष नहीं है। लेकिन इन सबके बीच पांच दिवसीय दीपोत्सव में बड़ी दिवाली किस दिन मनाई जाएगी, इसे लेकर भ्रम की स्थिति है। क्योंकि इस वर्ष दो अमावस्या है। वैसे पंडितों की राय में 20 अक्टूबर को दिवाली मनाई जाना है जबकि गोवर्धन पूजा 21 और 22 दो दिन की जा सकती है।
ज्योतिषार्यों की माने तो 20 अक्तूबर को अमावस्या दोपहर 3.45 मिनट से शुरू हो रही है, जो अगले दिन शाम 5.55 मिनट तक रहेगा। क्योंकि गोवर्धन पूजा शाम को की जाती है इसलिए 21 और 22 को गोवर्धन पूजा की जाएगी। जबकि भैया दूज का पर्व 23 अक्तूबर को मनाया जाएगा। 18 अक्तूबर को धनतेरस ,19 अक्तूबर नरक चतुर्दशी (छोटी दिवाली) , 20 अक्तूबर दिवाली ,21 अक्तूबर गोवर्धन पूजा व 22 अक्तूबर गोवर्धन पूजा होगी।