March 24, 2026
Friendship Day: दोस्त सच्चा है या धोखेबाज, इन बातों से चल जाएगा पता!
लाइफस्टाइल

Friendship Day: दोस्त सच्चा है या धोखेबाज, इन बातों से चल जाएगा पता!

Aug 3, 2024

Friendship Day: अगस्त महीने के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है. इस बार दोस्तों का ये दिन 4 अगस्त को सेलिब्रेट किया जाएगा. लेकिन इस स्पेशल दिन पर हम आपको बताएंगे कि दोस्ती करते समय आपको सामने वाले इंसान की किन-किन बातों को नोटिस करना चाहिए.

Happy Friendship Day: जीवन में एक अच्छे दोस्त का होना बेहद जरूरी है. वैसे भी आज के समय में अच्छे दोस्त मिलना किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है. दोस्त बनाना तो बेहद आसान है लेकिन जब दोस्ती निभाने की बात आती है तो कुछ ही लोग आपके साथ खड़े होते हैं. समय आने पर ही अच्छे दोस्तों की पहचान होती है.

कई बार हम झूठे लोगों की दोस्ती में ऐसे फंस जाते हैं कि उसका हमें सिर्फ नुकसान भी होता है. इससे हमें मानसिक परेशानी भी होती है. ऐसे में आपको दोस्ती भी बहुत परख कर करनी चाहिए. चलिए आपको फ्रेंडशिप डे से पहले दोस्त की कुछ क्वालिटी के बारे में बताते हैंताकि दोस्ती असली है या नकली इसकी पहचान हो सके.

एक-दूसरे को जज करना

अगर आपकी दोस्ती सच्ची है तो आपका दोस्त आपको कभी भी किसी बात के लिए जज नहीं करेगा. फेक फ्रेंड आपको हर छोटी-छोटी बात पर जज करेगा. इसके अलावा, आप पर पैसे खर्च करने का भी दबाव भी बनाएगा. अगर आपके आस-पास भी ऐसे जज करने वाले दोस्त हैं तो उनकी ऐसी आदतों को बिल्कुल भी अनदेखा न करें.

मजाक बनाना

दोस्ती में जहां प्यार होगा, वहां तकरार भी होगी. हल्का-फुल्का मजाक और नोंकझोंक भी चलती रहती है. लेकिन जब दोस्त दूसरे लोगों के सामने आपका मजाक बनाएगा तो वह आपके प्रति सच्चा नहीं हो सकता है. ये चीज फ्रेंडशिप में किसी रेड फ्लैग से कम नहीं है. इन लोगों से दूरी बनाना ही बेहतर है

चुगली करना

पीठ पीछे आपकी हमेशा बुराई करने वाला इंसान कभी भी आपका दोस्त नहीं हो सकता है. ऐसे दोस्त आपकी पर्सनल बातें दूसरों से बार-बार शेयर करके आपको मुसीबत में डाल सकते हैं. लेकिन आप हर बार इस चीज को इग्नोर नहीं कर सकते हैं. ऐसे दोस्तों से बचने की कोशिश करें.

खुशियों में शामिल न होना

आपका सच्चा दोस्त हमेशा आपकी खुशियों में शामिल होगा. अगर कोई दोस्त आपकी खुशियों में शामिल होने के बजाए आपसे जलन महसूस करे तो वो इंसान आपका सच्चा दोस्त नहीं हो सकता है.

स्रोत: tv9