March 23, 2026
Honeytrap मामला: जयपुर में मैनेजर से ठगे 1.50 करोड़
जयपुर भारत

Honeytrap मामला: जयपुर में मैनेजर से ठगे 1.50 करोड़

Nov 7, 2025

जयपुर।

Honeytrap मामला: राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक कॉरपोरेट कंपनी के मैनेजर को हनीट्रैप में फंसाकर 1.50 करोड़ रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है।
महिला ने खुद को एयरलाइन पायलट बताकर पीड़ित से दोस्ती की थी। दोनों की मुलाकात फ्रेंडशिप एप के जरिए हुई थी।

पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला और उसके साथियों ने पहले पीड़ित का निजी वीडियो और चैट रिकॉर्ड किया, फिर उसे वायरल करने की धमकी देकर पैसे ऐंठे।


ऐसे रचा गया जाल

पीड़ित मैनेजर ने पुलिस को बताया कि एक फ्रेंडशिप एप पर महिला से बातचीत शुरू हुई। कुछ ही दिनों में महिला ने खुद को एक एयरलाइन पायलट बताया और वीडियो कॉल्स के जरिए भरोसा जीत लिया।
इसके बाद महिला ने प्राइवेट चैट और वीडियो कॉल के दौरान स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर ली और फिर ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी।

पुलिस जांच में सामने आया है कि इस गिरोह ने अब तक कई अन्य लोगों को इसी तरीके से फंसाकर करोड़ों की ठगी की है।


1.50 करोड़ रुपए ट्रांसफर कराए

महिला ने बार-बार धमकी दी कि वीडियो वायरल कर देगी। डर के मारे पीड़ित ने कुल 1.50 करोड़ रुपए अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दिए।
जब ब्लैकमेलिंग नहीं रुकी, तो उसने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई।


जयपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अब फ्रेंडशिप एप से जुड़ी सभी जानकारियां जुटाई जा रही हैं।
पुलिस का कहना है कि गिरोह का नेटवर्क दिल्ली, मुंबई और जयपुर तक फैला हो सकता है।
तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने कुछ खातों को फ्रीज कर दिया है और आरोपियों की तलाश जारी है।