March 23, 2026
How Cloudflare Failed as the Internet’s Watchman: इंटरनेट का चौकीदार क्लाउडफ्लेयर फेल कैसे हुआ
बिजनेस

How Cloudflare Failed as the Internet’s Watchman: इंटरनेट का चौकीदार क्लाउडफ्लेयर फेल कैसे हुआ

Nov 19, 2025

नई दिल्ली।

दुनिया की सबसे बड़ी इंटरनेट सुरक्षा कंपनियों में से एक क्लाउडफ्लेयर मंगलवार को 4 घंटे तक गंभीर तकनीकी दिक्कतों से जूझता रहा। इसके कारण दुनियाभर में हजारों वेबसाइट्स और ऐप्स—जिनमें X (Twitter), वॉट्सएप वेब, कैनवा, पेटीएम, शॉपिफाई, डकडकगो जैसे प्लेटफॉर्म शामिल हैं—कुछ समय के लिए ठप पड़ गए।

सालों पुराना बग बना दुनिया भर की समस्या की वजह

क्लाउडफ्लेयर के इंजीनियरिंग टीम के अनुसार, यह आउटेज किसी साइबर-अटैक की वजह से नहीं बल्कि सालों पुराने एक कोड बग के सक्रिय हो जाने से हुआ।
यह बग क्लाउडफ्लेयर के कोर सिस्टम में मौजूद था, लेकिन किसी भारी ट्रैफिक लोड के कारण अचानक ट्रिगर हो गया और कंपनी की कई महत्वपूर्ण सर्विसेज एक साथ फेल होने लगीं।

X, WhatsApp Web और Canva सबसे ज़्यादा प्रभावित

आउटेज के दौरान

  • कई यूज़र्स WhatsApp Web लॉगिन नहीं कर पा रहे थे,

  • X (Twitter) कई जगहों पर टाइमलाइन लोड नहीं कर रहा था,

  • Canva और कई क्रिएटिव टूल्स पूरी तरह डाउन हो गए।

दुनियाभर से डाउनडिटेक्टर जैसे प्लेटफॉर्म पर लाखों रिपोर्ट दर्ज की गईं।

इंटरनेट की 20% से ज्यादा ट्रैफिक को प्रभावित किया

क्लाउडफ्लेयर दुनिया की एक बड़ी हिस्से की इंटरनेट ट्रैफिक को हैंडल करता है। जब इसका नेटवर्क फेल हुआ, तो ग्लोबल इंटरनेट स्पीड में गिरावट दर्ज की गई।

कंपनी ने माफी मांगी, बोला—अब स्थायी समाधान करेंगे

क्लाउडफ्लेयर के CTO ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि टीम ने समस्या की जड़ ढूंढ ली है और इसे फिक्स कर दिया गया है।
उन्होंने स्वीकार किया कि “यह हमारी ओर से एक गंभीर तकनीकी चूक थी और हम ऐसा दोबारा न हो इसके लिए परमानेंट फिक्स पर काम कर रहे हैं।”