Contact
By Mayuri Saxena
Women’s World Cup 2025:
INDW vs SAW Final Live Score, ICC Women’s World Cup 2025:भारत की बेटियों ने रचा इतिहास – पहली बार महिला विश्व कप चैंपियन बनी भारतीय टीम महिला क्रिकेट के इतिहास में आज का दिन स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गया। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को दक्षिण अफ्रीका को मात देकर महिला वनडे विश्व कप 2025 का खिताब जीत लिया। यह भारत का पहला महिला विश्व कप खिताब है। 2005 और 2017 में फाइनल तक पहुंचने के बावजूद खिताब से चूकने वाली भारतीय टीम ने इस बार सपनों को हकीकत में बदला। साथ ही, महिला क्रिकेट को 25 साल बाद नया चैंपियन मिला है। ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बाद अब भारत चौथी टीम बन गई है जिसने महिला विश्व कप जीता है।-
भारत की दमदार पारी – 298/7 (50 ओवर)पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने शानदार शुरुआत की। शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने पहले विकेट के लिए 104 रनों की अहम साझेदारी निभाई। मंधाना ने 58 गेंदों पर 45 रन बनाए जबकि शेफाली वर्मा ने धमाकेदार 87 रन की पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 2 छक्के शामिल थे।जेमिमा रोड्रिग्स, जिन्होंने पिछले मैच में शतक जड़ा था, इस बार 37 गेंदों पर 24 रन बनाकर आउट हुईं। कप्तान हरमनप्रीत कौर 29 गेंदों में 20 रन बनाकर बोल्ड हो गईं। मिडिल ऑर्डर में ऋचा घोष ने तेज़ 34 रन और दीप्ति शर्मा ने 58 रन का अहम योगदान दिया।दक्षिण अफ्रीका की ओर से अयाबोंगा खाका ने 3 विकेट लिए, जबकि नोनकुलुलेको मलाबा, नाडिन डि क्लार्क, और चोले ट्रयोन को एक-एक सफलता मिली।

दक्षिण अफ्रीका की पारी – 246/10 (45.3 ओवर)299 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम ने शुरुआत तो अच्छी की, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने बीच के ओवरों में वापसी कर ली। ताजमीन ब्रिट्स 23 के स्कोर पर रन आउट हुईं, जबकि बॉश खाता खोले बिना पवेलियन लौट गईं।लुस ने 31 गेंदों पर 25 रन बनाए, जिन्हें शेफाली वर्मा ने आउट किया। मरिजान काप केवल 4 रन बना सकीं। दीप्ति शर्मा ने अपनी शानदार गेंदबाजी जारी रखते हुए जाफ्ता (16 रन), डर्कसन (35 रन) और डि क्लार्क को आउट किया।दक्षिण अफ्रीका के लिए कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने शानदार शतक (101 रन, 98 गेंदें) लगाया, लेकिन उनकी मेहनत टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सकी। अंत में पूरी टीम 45.3 ओवर में 246 रन पर सिमट गई।
दीप्ति शर्मा का जादूफाइनल मैच की असली हीरो रहीं दीप्ति शर्मा, जिन्होंने गेंदबाजी में कहर ढाते हुए 5 विकेट झटके। उन्होंने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से भारत को पहली बार विश्व चैंपियन बना दिया।-
ऐतिहासिक जीत – भारत ने पूरा किया 25 साल पुराना सपनायह जीत सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों के सपनों की पूर्ति है।2005 और 2017 के फाइनल हार के बाद भारतीय टीम ने इस बार इतिहास रच दिया। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में यह युवा टीम पूरे टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन करती रही और अंततः विश्व चैंपियन बनी।
मैच संक्षेप:भारत: 298/7 (50 ओवर)शेफाली वर्मा – 87स्मृति मंधाना – 45दीप्ति शर्मा – 58दक्षिण अफ्रीका: 246/10 (45.3 ओवर)लौरा वोल्वार्ड्ट – 101दीप्ति शर्मा – 5 विकेट
