March 25, 2026
Indore में Kinnar Protest: विवाद से परेशान 24 किन्नरों ने Poison पीने की कोशिश, Police ने बचाई जान
एमपी

Indore में Kinnar Protest: विवाद से परेशान 24 किन्नरों ने Poison पीने की कोशिश, Police ने बचाई जान

Oct 16, 2025

इंदौर।

शहर में बुधवार को किन्नरों के दो गुटों के बीच चल रहे विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि विवाद से परेशान होकर एक गुट की करीब 24 किन्नरों ने एक साथ जहर पीने की कोशिश की, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सभी को पुलिस ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, नंदलालपुरा क्षेत्र की पायल गुरु और एमआर-10 क्षेत्र की सपना हाजी के गुटों के बीच लंबे समय से वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। बुधवार को पायल गुरु के गुट की किन्नर महिलाएँ एमआर-10 स्थित मकान पर पहुंचीं और वहीं पर जहर गटक लिया। इसके बाद वे सड़क पर लेट गईं और नारेबाजी करने लगीं।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, दरवाज़ा तोड़ा गया और सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच शिकायतें दर्ज की जा रही हैं और विवाद के पीछे धमकी व प्रताड़ना के आरोप भी सामने आए हैं। मामले की जांच जारी है।

मुख्य बिंदु:

दो गुटों के बीच वर्चस्व को लेकर चल रहा था विवाद

24 किन्नरों ने जहर पीकर आत्महत्या का प्रयास किया

पुलिस ने समय रहते बचाई जान

विवाद में सपना हाजी और पायल गुरु के नाम सामने आए