इंदौर !
मध्यप्रदेश के इंदौर में नगर निगम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 140 अवैध मकानों को ध्वस्त कर दिया। जानकारी के अनुसार ये मकान सरकारी ज़मीन पर कब्जा कर बनाए गए थे। निगम की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में पूरी कार्यवाही की ताकि किसी तरह की कानून-व्यवस्था की समस्या न हो।
अधिकारियों के मुताबिक, बार-बार नोटिस देने के बाद भी लोग कब्जा खाली नहीं कर रहे थे। इसी के चलते प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि यह अभियान अगले कुछ दिनों तक और जारी रह सकता है, जिसमें अन्य अवैध निर्माणों को भी चिन्हित किया गया है।
स्थानीय प्रशासन का कहना है कि सरकारी भूमि को मुक्त कराकर शहरी विकास परियोजनाओं को गति दी जाएगी। वहीं, कुछ लोगों ने कार्रवाई पर आपत्ति जताई है और वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की है।
