Indore Tragedy: स्विमिंग कोच ने छठी मंजिल से कूदकर दी जान
इंदौर में बुधवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक स्विमिंग कोच ने छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना विजय नगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि कोच का अपनी लिव-इन पार्टनर से गंभीर विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया।
झगड़े के बाद खुद को कमरे में किया बंद
सूत्रों के अनुसार, विवाद के बाद युवक ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। अंदर से तेज आवाजें आने पर आसपास के लोग परेशान हो उठे। बताया जा रहा है कि उसने सिलेंडर खोलकर आग लगाने की भी कोशिश की, पर सफल नहीं हुआ।
कुछ देर बाद छठी मंजिल से कूद गया
तनाव बढ़ने पर युवक बालकनी की तरफ भागा और देखते ही देखते छठी मंजिल से कूद गया। नीचे गिरते ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
पुलिस जांच जारी
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लिव-इन पार्टनर के बयान लिए जा रहे हैं।
मोबाइल और कमरे से मिले साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है ताकि मौत की पूरी वजह स्पष्ट हो सके।
