Jaya Kishori ने ऐसे किया था जल्दी वेट लॉस, फिर समझ आई ये गलती तो अपनाया सही तरीका

Jaya Kishori ने ऐसे किया था जल्दी वेट लॉस, फिर समझ आई ये गलती तो अपनाया सही तरीका

Jaya Kishori ने ऐसे किया था जल्दी वेट लॉस, फिर समझ आई ये गलती तो अपनाया सही तरीका

Weight Loss Without Exercise: जया किशोरी केवल अध्यात्म पर ध्यान नहीं देती, बल्कि फिटनेस पर भी पूरा जोर रहता है। उन्होंने काफी वेट लॉस भी किया था, जिसके लिए पहले एक गलत तरीका अपना लिया था। फिर उन्हें वजन घटाने का सही तरीका मालूम पड़ा।

शरीर का ध्यान रखना भी एक तरह की पूजा है। इसलिए स्पिरिचुअल लोग भी अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखते हैं। इसमें से एक मोटिवेशनल व स्पिरिचुअल स्पीकर जया किशोरी भी हैं, वो हमेशा हेल्दी रहने के लिए वजन को मेंटेन रखती हैं। लेकिन इस दौरान उनसे एक गलती हो गई थी। जिसमें उन्होंने गलत तरीके से वेट लॉस कर लिया था।

वजन कैसे घटाएं? अपनी फिटनेस जर्नी और वेट लॉस के बारे में जया किशोरी ने कई सारे इंटरव्यू में बताया है। यूट्यूब पर गुंजन शाउट्स नाम के चैनल पर उन्होंने अपनी वेट लॉस जर्नी शेयर की। जिसमें उन्होंने यह भी बताया कि कैसे वजन घटाने के गलत तरीके से उन्हें नुकसान होने लगा।
(Photo Credit: Instagram/iamjayakishori)

जया किशोरी ने बताया कि वेट लॉस के लिए सबसे महत्वपूर्ण लाइफस्टाइल है। वजन घटाने के लिए क्रैश डाइट करने का उन्हें काफी अफसोस है। उस वक्त उन्हें महसूस हुआ कि वेट लॉस एक पूरी जिंदगी का सफर है। फैन्सी या क्रैश डाइट करने से नुकसान ज्यादा हो सकता है।

क्रैश डाइट का नुकसान

क्रैश डाइट में जया किशोरी को नमक समेत कई सारी चीजें बंद करनी पड़ी। इससे वजन तो काफी कम हुआ, लेकिन उसकी वजह से दिमाग का फंक्शन कम होने लगा। उन्हें लगा कि कुछ चीजें आपकी इमोशनल व एनर्जी फूड्स होते हैं। जिनका बैलेंस में सेवन करना ठीक रहता है।


जया किशोरी का एक्सरसाइज रूटीन

जया किशोरी ने बताया कि जिस दौरान वो एक्सरसाइज नहीं कर पाती हैं, उस दौरान अपनी डाइट पर सख्त कंट्रोल रखती हैं। व्यायाम में वो थोड़े योगासन, थोड़ी जिम एक्सरसाइज और थोड़ा कार्डियो करती हैं। कुछ टाइम तक उन्होंने पूरा वर्कआउट रूटीन फॉलो किया था।

बेसन चावल है फेवरेट फूड

जया किशोरी को बेसन चावल खाना पसंद है। इसमें बेसन की सब्जी और सफेद चावल होते हैं। बेसन आपको प्रोटीन, कार्ब्स, फाइबर, आयरन, फोलेट, फॉस्फोरस देता है। चावल से कार्ब्स, फाइबर, मैंगनीज, सेलेनियम, बी विटामिन मिलता है।

केवल ऐसे लेती हैं चीनी

उन्होंने पहले के मुकाबले चीनी का सेवन काफी कम किया है। उन्हें दिन में एक चाय जरूर चाहिए। उसमें जितनी चीनी लगती है, बस वो उतना ही लेना पसंद करती हैं। उसके अलावा वो रिफाइंड शुगर नहीं लेती हैं। हेल्दी रहने के लिए क्रेविंग कंट्रोल करना जरूरी है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

स्रोत: नवभारतटाइम्स