March 24, 2026
Karwa Chauth 2025: देशभर में दिखा चांद, दिया अर्घ्य पूरा हुआ सुहागिनों का महापर्व
भारत

Karwa Chauth 2025: देशभर में दिखा चांद, दिया अर्घ्य पूरा हुआ सुहागिनों का महापर्व

Oct 11, 2025

MP news Neemuch नीमच।

Khaas Baatein: Karwa Chauth 2025 Vrat Parana Live: आज रात देशभर में चांद के निकलने के साथ ही करवा चौथ के त्योहार का समापन हो चुका । सुहागिन महिलाओं ने निर्जला व्रत रखते हुए चांद को अर्घ्य देकर व्रत को पूरा किया। इसके साथ ही चंद्रदेव से पति की लंबी आयु की कामना करते हुए प्रार्थना की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
करवा चौथ का पावन व्रत देशभर में चंद्रमा के दर्शन के साथ ही श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हो गया। पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए रखा गया यह निर्जला उपवास, जैसे ही रात को चंद्रमा निकला, पूरे भक्तिभाव के साथ पूर्ण किया गया।
सुबह सूर्योदय से शुरू हुए इस कठिन व्रत के दौरान लाखों सुहागिनों ने बिना पानी पीए दिनभर उपवास रखा। शाम होते-होते सभी की नजरें आसमान पर टिकी थीं, और जैसे ही चांद ने दर्शन दिए, हर घर और मंदिर में उत्सव जैसा माहौल बन गया।
श्रद्धा, प्रेम और समर्पण से भरा यह पर्व एक बार फिर पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।